Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Udaipur

राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: उदयपुर मे 458 बूथों पर 28 को होगा मतदान, 3.89 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

27 Oct 2026, 09:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजस्थान पंचायतीराज चुनाव: उदयपुर मे 458 बूथों पर 28 को होगा मतदान, 3.89 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग - UDAIPUR, राजस्थान

पंचायतीराज चुनाव: 458 बूथों पर 28 को होगा मतदान, 3.89 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को दिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के निर्देश, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता बरतने पर दिया जोर

उदयपुर से निशांत पंडित की रिपोर्ट

उदयपुर, 27 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार, 28 अक्टूबर को उदयपुर जिले की छह पंचायत समितियों में मतदान होगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री वितरित कर आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार तथा पीएमश्री राजकीय फतह स्कूल परिसर में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कार्मिकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सर्वोच्च प्राथमिकता

मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें प्रत्येक मतदान कार्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी कार्मिक राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना करते हुए अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता, सजगता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने, मतदान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ तथा सह प्रभारी डॉ. महामायाप्रसाद चौबीसा सहित अन्य अधिकारियों ने भी मतदान कार्मिकों को मार्गदर्शन दिया।

सुरक्षा कार्मिक पूरी सतर्कता से निभाएं दायित्व

पीएमश्री राजकीय फतह स्कूल परिसर में निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सतर्कता बरतना आवश्यक है। सभी सुरक्षा कार्मिक अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से पालन करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतें।

प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए दल

द्वितीय चरण के अंतर्गत पंचायत समिति सायरा, कोटड़ा, गोगुंदा एवं बड़गांव के मतदान दलों का प्रशिक्षण सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित किया गया। वहीं, सुलाव एवं देवला पंचायत समितियों के मतदान दलों को पीएमश्री राजकीय फतह स्कूल परिसर में दो अलग-अलग पारियों में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद फतह स्कूल परिसर में बनाए गए काउंटर से मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। इसके बाद सभी दल अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

छह पंचायत समितियों में 458 मतदान केंद्र

द्वितीय चरण में बुधवार, 28 अक्टूबर को उदयपुर जिले की पंचायत समिति सायरा, कोटड़ा, सुलाव, गोगुंदा, बड़गांव और देवला में मतदान होगा। इन क्षेत्रों में जिला परिषद सदस्य के 14 वार्डों तथा पंचायत समिति सदस्य के 96 वार्डों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद सदस्य के 14 वार्डों में 36 प्रत्याशी तथा पंचायत समिति सदस्य के 96 वार्डों में 248 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 458 मतदान केंद्रों पर 3 लाख 89 हजार 323 मतदाता मतदान करेंगे।

इस चरण में जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 8, वार्ड संख्या 10 एवं 11 तथा वार्ड संख्या 44 से 47 के लिए मतदान होगा। प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pratapgarh27 Oct

पीएम किसान निधि में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

पीएम किसान निधि में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!