खाकी वाले गुरुजी’ सब-इंस्पेक्टर रणजीत यादव ने मेडल और सर्टिफिकेट पहनाकर किया सुल्तानपुर के नन्हे मुक्केबाजों का सम्मान

‘खाकी वाले गुरुजी’ सब-इंस्पेक्टर रणजीत यादव ने मेडल और सर्टिफिकेट पहनाकर किया सुल्तानपुर के नन्हे मुक्केबाजों का सम्मान
ग्रेटर नोएडा/सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रथम अंडर-12 मिनी बालक वर्ग प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता (24-25 अक्टूबर, 2026) में सुल्तानपुर जिले के 5 होनहार मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला गौरवान्वित किया है। जिले की विभिन्न खेल अकादमियों से चुनकर प्रदेश स्तर पर खेलने गई इस टीम ने कड़े मुकाबलों के बीच दो कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
इस ऐतिहासिक मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले इन नन्हे खिलाड़ियों को अयोध्या के प्रसिद्ध समाज सेवी और ‘खाकी वाले गुरुजी’ के नाम से मशहूर सब-इंस्पेक्टर (SI) रणजीत यादव जी ने विशेष रूप से मेडल, सर्टिफिकेट और माला पहनाकर सम्मानित किया तथा थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान खिलाड़ियों के साथ सुल्तानपुर जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव व बॉक्सिंग कोच विजय यादव "बॉक्सर", सीनियर खिलाड़ी व कोच राहुल श्रीवास्तव और ताइक्वांडो कोच हैदर अली मुख्य रूप से उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते रहे।
पदक विजेता मुक्केबाज (कांस्य पदक)
• आराध्य त्रिपाठी (पुत्र श्री अभिषेक त्रिपाठी) – रिंग में शानदार तकनीकी कौशल और आक्रामक खेल का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
• अविरल उपाध्याय (पुत्र श्री रवि दत्त उपाध्याय) – दमदार मुक्केबाजी की बदौलत कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
इन खिलाड़ियों ने भी पेश की कड़ी चुनौती
पदक विजेताओं के अलावा जिले के तीन अन्य नन्हे मुक्केबाजों ने भी राज्य स्तरीय मंच पर अपनी खेल भावना और बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन करते हुए सराहनीय प्रतिभाग किया:
• वैभव शर्मा (पुत्र श्री बृजेश शर्मा) – प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग किया।
• गणेश त्रिपाठी (पुत्र श्री अनुपम गौरव त्रिपाठी) – राज्य स्तरीय मंच पर प्रतिभाग किया।
• शिवेंद्र प्रताप सिंह (पुत्र श्री अरिमर्धन सिंह) – प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों के बीच कौशल दिखाते हुए प्रतिभाग किया।
गुरुजनों ने दी बधाई
खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए 'खाकी वाले गुरुजी' एस.आई रणजीत यादव ने कहा कि इतनी कम उम्र (अंडर-12) में प्रदेश स्तर पर ऐसा प्रदर्शन सुल्तानपुर में बॉक्सिंग के सुनहरे भविष्य का संकेत है। जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव विजय यादव "बॉक्सर", सीनियर कोच राहुल श्रीवास्तव और ताइक्वांडो कोच हैदर अली ने संयुक्त रूप से सभी विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों सहित उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





