सुबह 10 बजे के बाद भी बंद मिला मीटर उपखंड अधिकारी का कार्यालय, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सुबह 10 बजे के बाद भी बंद मिला मीटर उपखंड अधिकारी का कार्यालय, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
संवाददाता रेशु कश्यप
शाहाबाद, हरदोई। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, शाहाबाद जनपद हरदोई में मीटर विभाग के उपखंड अधिकारी के कार्यालय को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सामने आए वीडियो में कार्यालय बंद दिखाई दे रहा है। वीडियो के अनुसार, सुबह 10 बजे के बाद भी जब कार्यालय बंद मिला, तो आम लोगों के लिए अधिकारियों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठने लगे।
कार्यालय में अधिकारी के समय से उपलब्ध न होने की शिकायतों के बीच उपभोक्ताओं को अपने बिजली मीटर से संबंधित कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि निर्धारित समय पर अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं होंगे, तो उपभोक्ता अपनी समस्याओं का समाधान कराने कहां जाएंगे?
जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल
– क्या मीटर उपखंड अधिकारी के कार्यालय आने का निर्धारित समय तय है?
– निर्धारित समय पर कार्यालय बंद मिलने की स्थिति में उपभोक्ताओं की शिकायतें कौन सुनेगा?
– क्या विभागीय अधिकारी कार्यालय के समय और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करेंगे?
– बिजली मीटर से संबंधित कार्यों के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा कब मिलेगी?
अब देखना यह है कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट उमरिया। जिले के नगर परिषद नौरोजाबाद में आम नागरिकों को अधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर रिपोर्ट:…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेंद्र सरकार नें अपने अधिनस्थ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3%.की वृद्धि करते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी में कई दिनों से बिजली विभाग और नोएडा प्राधिकरण को समाचार…
पूरी खबर पढ़ें →
खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana त्यौहारी सीजन के बीच हरियाणा सरकार ने प्रदेश के अनुबंधित और आउटसोर्सिंग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।