Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

दीपावली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिला महंगाई भत्ता का तोहफा

29 Oct 2026, 01:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

केंद्र सरकार नें अपने अधिनस्थ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3%.की वृद्धि करते हुए दीपावली त्योहार पर उपहार दिया है। केंद्र सरकार के करीब 48 शासकीय कर्मचारियों और करीब 68 लाख पेंशन भोगियों को मिलने वाली महंगाई भत्ते में वृद्धि किए जाने से दीपावली की चमक थोड़ी बढ़ जायेगी।

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को साल के सबसे बड़े त्योहार दीपावली से कुछ ही दिन पहले महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी कर दी है। महंगाई भत्ते की इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ता बढ़कर अब 63% हो जायेगा, अभीतक महंगाई भत्ता 60% मिलता रहा ।.कल बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को कैबिनेट ने महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर मंजूरी प्रदान की ।

यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 01 जुलाई 2026 से देय होगा। अनुमान है कि पिछले महिनों का एरीयर भी दीपावली त्योहार से पहले कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के बैंक खाते में भेज दिया जायेगा।

केंद्र सरकार ने इसके पूर्व अप्रैल 2026 में महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि की थी। महंगाई भत्ते की वृद्धि का फैसला जुलाई 2026 है, तो फिर कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त, सितंबर के महिनें का बकाया राशि भी अक्टूबर महिने के वेतन के दिया जा सकता है।

केंद्र सरकार प्रतिवर्ष शासकीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए डीए और डीआर में दो बार संशोधन करती है,सरकार द्वारा इसमे पहला संशोधन साधारणत: जनवरी से और दूसरा जुलाई के महिने से प्रभावी माना जाता है। सरकार ऑल इंडिया कंजूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ते का आंकलन करती है, और उसी आधार पर महंगाई भत्ता बढ़ाना का निर्णय भी करती है।

डीए= शासकीय कर्मचारियों के रहन सहन, महंगाई के हिसाब से खर्च को संतुलित करने के लिए दिया जाने वाला अलाउंस होता है,और यह कर्मचारियों की मूल वेतन के प्रतिशत के रूप में तय होता है, जबकि डी॓आर= सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को उनके मूल पेंशन पर दिया जाता है। महंगाई भत्ता बढ़ने से वेतन में बढ़ोतरी बेसिक आधार पर तप होती है।

मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक वेतन 18,000 रू. है ,तो 3% महंगाई भत्ता बढ़ने से हर महिने 540 रूपय का फायदा होगा।.और यदि किसी वरिष्ठ अधिकारी की बेसिक वेतन 56,000 रूपय है तो, उनकी मासिक वेतन में करीब 1,683 रूपय तक की बढ़ोतरी होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur29 Oct

भारत में कैंसर की करीब 543 दवा ब्रांडों और उनके पैक की कीमतों में परिवर्तन किया गया है

प्राप्त जानकारी अनुसार भारत में कैंसर की बीमारी से संबंधित करीब 543 ब्रांडों और उनके पैक की कीमतों…

पूरी खबर पढ़ें →
नौरोजाबाद नगर परिषद में आम जनता परेशान! अधिकारियों से मिलने के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल आम जनता बाहर बिना पानी के इंतजार करती है और अंदर बैठे अधिकारी और
आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर
Azamgarh29 Oct

आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर

आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर रिपोर्ट:…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar29 Oct

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में बिजली का पोल बदल दिया गया

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी में कई दिनों से बिजली विभाग और नोएडा प्राधिकरण को समाचार…

पूरी खबर पढ़ें →
खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने लिया तैयारियों का जायजा
Kheri29 Oct

खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने लिया तैयारियों का जायजा

खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सरकार का बड़ा फेस्टिवल गिफ्ट: 1.15 लाख कर्मियों का वेतन बढ़ा, जानिए आपके खाते में कितने रुपये बढ़कर आएंगे
Kurukshetra29 Oct

हरियाणा सरकार का बड़ा फेस्टिवल गिफ्ट: 1.15 लाख कर्मियों का वेतन बढ़ा, जानिए आपके खाते में कितने रुपये बढ़कर आएंगे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana त्यौहारी सीजन के बीच हरियाणा सरकार ने प्रदेश के अनुबंधित और आउटसोर्सिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!