Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सुसनेर में पांच प्रतिष्ठानों से लिए मिठाई-नमकीन के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे ग

29 Oct 2026, 01:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सुसनेर में पांच प्रतिष्ठानों से लिए मिठाई-नमकीन के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे ग - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 29 अक्टूबर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आमजन को शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुसनेर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कार्रवाई की। इस दौरान पांच प्रतिष्ठानों से मिठाई और नमकीन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं।

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं सुसनेर एसडीएम श्रीमती देव कुंवर सोलंकी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने यह कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. जामोद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए अलग-अलग प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्र किए गए।

कार्रवाई के दौरान डाक बंगला रोड स्थित पूर्वजों की कृपा प्रतिष्ठान से मावे के पेड़े, बीकानेर मिष्ठान भंडार से मिल्क केक, बालाजी रेस्टोरेंट से नमकीन, श्री देव टी स्टॉल से बेसन की पपड़ी तथा श्री जैन खानपान रेस्टोरेंट से मावे की बर्फी के नमूने लिए गए।

*जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई*

विभागीय टीम ने सभी नमूनों को नियमानुसार सीलबंद कर जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

कार्रवाई के दौरान संयुक्त दल में राजस्व निरीक्षक श्री शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. जामोद एवं सहयोगी कर्मचारी संजय वर्मा उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद नगर परिषद में आम जनता परेशान! अधिकारियों से मिलने के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल आम जनता बाहर बिना पानी के इंतजार करती है और अंदर बैठे अधिकारी और
आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर
Azamgarh29 Oct

आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर

आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर रिपोर्ट:…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur29 Oct

दीपावली से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिला महंगाई भत्ता का तोहफा

केंद्र सरकार नें अपने अधिनस्थ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3%.की वृद्धि करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gautam Buddha Nagar29 Oct

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में बिजली का पोल बदल दिया गया

नोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी में कई दिनों से बिजली विभाग और नोएडा प्राधिकरण को समाचार…

पूरी खबर पढ़ें →
खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने लिया तैयारियों का जायजा
Kheri29 Oct

खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने लिया तैयारियों का जायजा

खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा सरकार का बड़ा फेस्टिवल गिफ्ट: 1.15 लाख कर्मियों का वेतन बढ़ा, जानिए आपके खाते में कितने रुपये बढ़कर आएंगे
Kurukshetra29 Oct

हरियाणा सरकार का बड़ा फेस्टिवल गिफ्ट: 1.15 लाख कर्मियों का वेतन बढ़ा, जानिए आपके खाते में कितने रुपये बढ़कर आएंगे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana त्यौहारी सीजन के बीच हरियाणा सरकार ने प्रदेश के अनुबंधित और आउटसोर्सिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!