Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Narsimhapur

अमगांव बड़ा में हादसों को न्योता दे रहा खुला नाला, लोडिंग कैंपर का पहिया नाले में उतरा

29 Oct 2026, 02:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अमगांव बड़ा में हादसों को न्योता दे रहा खुला नाला, लोडिंग कैंपर का पहिया नाले में उतरा - नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश

जिला रिपोर्टर घनश्याम लोधी/ अमगांव बड़ा में हादसों को न्योता दे रहा खुला नाला, लोडिंग कैंपर का पहिया नाले में उतरा

ग्राम पंचायत की अनदेखी से राहगीरों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर उठे सवाल

अमगांव बड़ा, तहसील करेली, जिला नरसिंहपुर।

अमगांव बड़ा में कृषि उपज उपमंडी के पास स्थित नाला हादसों का खतरा बना हुआ है। गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को एक बार फिर हादसा होते-होते टल गया। नाले के पास से गुजर रही एक लोडिंग कैंपर गाड़ी का एक पहिया नाले में उतर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कृषि उपज उपमंडी के पास स्थित इस नाले के कारण पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। नाले के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से यहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और ग्रामीणों की जान खतरे में बनी रहती है।

क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही ग्राम पंचायत?

बार-बार हादसों की आशंका के बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा इस समस्या पर ध्यान नहीं दिए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नाले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और आवश्यक सुधार कार्य किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।

अब देखना यह होगा कि ग्राम पंचायत और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कब तक उचित कदम उठाते हैं, या फिर ग्रामीणों को इसी तरह हादसों के खतरे के बीच आवागमन करना पड़ेगा।

जनहित में सवाल: क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेंगे, या समय रहते इस समस्या का समाधान किया जाएगा?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नौरोजाबाद नगर परिषद में आम जनता परेशान! अधिकारियों से मिलने के लिए करना पड़ रहा घंटों इंतजार, व्यवस्था पर उठे सवाल आम जनता बाहर बिना पानी के इंतजार करती है और अंदर बैठे अधिकारी और
सहारनपुर में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! तीन स्टोन क्रेशरों के भंडारण लाइसेंस निलंबित,
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Oct

सहारनपुर में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! तीन स्टोन क्रेशरों के भंडारण लाइसेंस निलंबित,

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! तीन स्टोन क्रेशरों के भंडारण…

पूरी खबर पढ़ें →
30 नवंबर को सेवानिवृत्ति होंगे पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, जारी हुआ आदेश
Sagar29 Oct

30 नवंबर को सेवानिवृत्ति होंगे पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, जारी हुआ आदेश

सागर ,वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*, मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक…

पूरी खबर पढ़ें →
धार्मिक आयोजन ‘गुणगान मेरे श्याम का’ संपन्न, सुर साम्राज्ञी चेताली राठौर के भजनों पर झूमे भक्त
Indore29 Oct

धार्मिक आयोजन ‘गुणगान मेरे श्याम का’ संपन्न, सुर साम्राज्ञी चेताली राठौर के भजनों पर झूमे भक्त

🔴तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर इंदौर: गोटवाल परिवार के तत्वावधान में भव्य आयोजन:- 'गुणगान मेरे श्याम का'…

पूरी खबर पढ़ें →
6.5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 720 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद,73300 रुपए की सामग्री जब्त
Sagar29 Oct

6.5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 720 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद,73300 रुपए की सामग्री जब्त

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी8225072664* मध्यप्रदेश आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के निर्माण,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!