6.5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 720 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद,73300 रुपए की सामग्री जब्त
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी8225072664* मध्यप्रदेश आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 28 अक्टूबर 2026 को जिला आबकारी विभाग सागर द्वारा वृत्त देवरी एवं वृत्त रहली क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई। सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती वंदना पांडेय के आदेशानुसार वृत्त प्रभारी सुश्री मोनिका चंदेल एवं आबकारी अमले के संयुक्त दल ने ग्राम समनापुर, महाराजपुर एवं छिरारी में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के अंतर्गत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में 6.5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची मदिरा एवं 720 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
बरामद लाहन का नमूना लेकर शेष लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। अवैध मदिरा एवं मदिरा निर्माण सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 73,300 रुपये आंकी गई है।
प्रकरणों में तीन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। शेष प्रकरणों में विवेचना जारी है तथा संबंधित आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी उत्तर सुखपत साकेत तथा आबकारी आरक्षक दीपेन्द्र उदेनिया,राजकमल सिंह, दिलीप ठाकुर,राहुल अहिरवार, सुश्री अंकिता साहू, सुश्री अंकिता चौरसिया एवं सुश्री प्रगति ताम्रकार की सराहनीय भूमिका रही। आबकारी विभाग सागर द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भदोही के औराई में मृत उपनिरीक्षक की संपत्ति और नौकरी के लिए रची साजिश, कोर्ट के आदेश पर…
पूरी खबर पढ़ें →
उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट नौरोजाबाद // उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत नयागांव स्थित शासकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
शारदीय नवरात्रि मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों एवं अधिकारियों को कलेक्टर श्रीमती बिदिशा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। युवाओं को कानून, संविधान और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों का…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 28 अक्टूबर। जिले में उन्नत नस्ल के गौवंश के संवर्धन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर , वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।