खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने लिया तैयारियों का जायजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खीरी पुलिस का सुरक्षा समीक्षा अभियान: लोकसभा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर SSP ख्याति गर्ग ने लिया तैयारियों का जायजा
लखीमपुर खीरी:
जनपद में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रस्तावित आगमन को लेकर खीरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गई है। वीवीआईपी (VVIP) दौरे को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्रीमती ख्याति गर्ग ने खुद कमान संभालते हुए बुधवार को कार्यक्रम स्थलों और हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान SSP ख्याति गर्ग ने अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री अमित कुमार राय, क्षेत्राधिकारी गोला और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) खीरी के साथ कबीरधाम स्थित कार्यक्रम स्थल तथा हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके उपरांत अधिकारियों के दल ने गोला में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम स्थल का भी दौरा कर वहां की जमीनी तैयारियों को परखा।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर हेलीपैड सुरक्षा, यातायात एवं रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थल व्यवस्था और आमजन के आवागमन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। SSP ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व मातहतों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी प्रबंधन में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खीरी पुलिस प्रशासन का कहना है कि माननीय अतिथियों के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
रिपोर्टर = रामनिवास गुप्ता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट उमरिया। जिले के नगर परिषद नौरोजाबाद में आम नागरिकों को अधिकारियों…
पूरी खबर पढ़ें →
आजमगढ़, फूलपुर। बारिश के चलते मंगल बाजार में पसरा सन्नाटा, करवा चौथ की खरीदारी पर पड़ा असर रिपोर्ट:…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकेंद्र सरकार नें अपने अधिनस्थ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3%.की वृद्धि करते हुए…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कॉलोनी में कई दिनों से बिजली विभाग और नोएडा प्राधिकरण को समाचार…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana त्यौहारी सीजन के बीच हरियाणा सरकार ने प्रदेश के अनुबंधित और आउटसोर्सिंग…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! तीन स्टोन क्रेशरों के भंडारण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।