Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

पानीपत में चलती कार बनी आग का गोला: बाबरपुर मंडी के पास चालक अंदर फंसा, बाइक सवार ने ”फरिश्ता” बनकर बचाई जान

28 Oct 2026, 12:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पानीपत में चलती कार बनी आग का गोला: बाबरपुर मंडी के पास चालक अंदर फंसा, बाइक सवार ने ''फरिश्ता'' बनकर बचाई जान - KURUKSHETRA, हरियाणा

पानीपत के बाबरपुर मंडी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार से चल रही एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और चालक अंदर ही फंस गया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार चालक अजय ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है।

वह करनाल में अपनी बहन से मिलने आया था। बहन से मिलने के बाद वह सिंघु बॉर्डर की ओर जा रहा था।

इसी दौरान अचानक उसकी कार से आग की लपटें निकलने लगीं। जब तक वह कार रोककर कुछ समझ पाता, तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया था।

अजय के मुताबिक, कार के अंदर फंसने के दौरान एक बाइक सवार उसके लिए फरिश्ता बनकर पहुंचा। बाइक सवार ने काफी मशक्कत के बाद उसे कार से सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

एक बाइक सवार की सूझबूझ और बहादुरी ने टैक्सी चालक की जान बचा ली। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कानपुर नगर थाना जाजमऊ चौकी शिव गोदावरी भारत पेट्रोल पंप ओम पुरवा ताड़ी खाने के पास सार्वजनिक जगह शराब पीना अपराध है आखिर प्रशासन और शासन मौन क्यों हैं
आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा
Azamgarh28 Oct

आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा

आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा रिपोर्ट:…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi28 Oct

छग. प्रदेश राज्य स्थापना दिवस पर 2 नवंबर को सभी जिला मुख्यालय में राज्योत्सव मनाया जायेगा

01 नवंबर सन् 2,000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ एक नया राज्य बना था, तब से लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी सौगात: 1 नवंबर से चिरायु योजना का दायरा बढ़ा, अब इन परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज…जानें कैसे करें अप्लाई
Kurukshetra28 Oct

बड़ी सौगात: 1 नवंबर से चिरायु योजना का दायरा बढ़ा, अब इन परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज…जानें कैसे करें अप्लाई

हरियाणा सरकार 1 नवम्बर (हरियाणा दिवस) से चिरायु स्वास्थ्य योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। इसके तहत…

पूरी खबर पढ़ें →
फसल होगी दोगुनी! जानिए कैसे काम करेंगे हरियाणा और पंजाब के 19 नए वेदर स्टेशन? किसानों की बदलेगी किस्मत
Kurukshetra28 Oct

फसल होगी दोगुनी! जानिए कैसे काम करेंगे हरियाणा और पंजाब के 19 नए वेदर स्टेशन? किसानों की बदलेगी किस्मत

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana खेती को मौसम की अनिश्चितताओं से बचाने और किसानों को वैज्ञानिक आधार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!