Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaurela-Pendra-Marwahi

छग. प्रदेश राज्य स्थापना दिवस पर 2 नवंबर को सभी जिला मुख्यालय में राज्योत्सव मनाया जायेगा

28 Oct 2026, 12:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

01 नवंबर सन् 2,000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ एक नया राज्य बना था, तब से लेकर प्रतिवर्ष 01 नवंबर को छत्तीसगढ प्रदेश स्थापना दिवस पूरे प्रदेश भर में बड़े ही हर्षोल्लास, राज्यप्रेम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 01 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूरा होने जा रहा है।

इस शुभ अवसर पर 02 नवंबर सोमवार को छत्तीसगढ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ राज्य शासन ने राज्योत्सव समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची भी जारी कर दी है।

छत्तीसगढ के अलग अलग जिलों में मंत्रीगण, सांसदगण, विधायक गण इन समारोहों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष छत्तीसगढ राज्योत्सव की थीम " सशक्त नारी-युवा उड़ान " रखी गई है।

राज्योत्सव समारोह में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी, जिसमें स्थानीय कलाकार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, और वहीं,छत्तीसगढ शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी इस शुभ अवसर पर लाभान्वित किया जायेगा। छत्तीसगढ प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने कल मंगलवार 27 अक्टूबर को राज्योत्सव में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों के निर्धारण का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार जांजगीर चांपा जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी, न्यायाधानी बिलासपुर में छग के उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी, दुर्ग जिले में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रायगढ़ जिले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी, सरगुजा जिले में रामविचार नेताम जी, कांकेर जिले में केदार कश्यप जी, कोरबा जिले में लखनलाल देवांगन जी, जशपुर जिले मे श्याम बिहारी जायसवाल जी, राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे।

खैरागढ़- छुईखदान- गंडई में दयालदास बघेल जी, सूरजपुर जिले में लक्ष्मी राजवाड़े जी, गरियाबंद जिले में टंकराम वर्मा जी, राजनांदगांव जिले में गजेंद्र यादव जी, बीजापुर जिले में मंत्री खुशवंत साहेब जी, बलौदाबाजार- भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, बेमेतरा जिले में विजय बघेल जी, कबीरधाम जिले में संतोष पांडेय जी, बलराम-, रामानुजगंज जिले में चिंतामणि महाराज जी, महासमुंद जिले में रूपकुमारी चौधरी जी,आयोजन की मुख्य अतिथि होंगे। गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में अमर अग्रवाल जी, मनेंन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर में रेणुका सिंह जी, कोंडागांव में लता उसेंडी जी, नारायणपुर में विक्रम उसेंडी जी, बस्तर जिले में किरण देव जी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

धमतरी जिले में अजय चंद्राकर जी, मुंगेरीलाल जिले में पुन्नूलाल मोहल्ले जी, कोरिया जिले में विधायक भैयालाल राजवाड़े जी, सारंगढ- बिलाईगढ़ में राधेश्याम राडिया जी, सक्ती में कमलेश जांगड़े जी, दंतेवाड़ा जिले में महेश कश्यप जी, बालोद में भोजराज नाग जी, सुकमा में देवेन्द्र प्रताप सिंह जी, मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी में लक्ष्मी वर्मा जी राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि बतौर शामिल होंगे। छत्तीसगढ राज्योत्सव 2026 के दौरान 01 नवंबर से लेकर 03 नवंबर तक राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शासकीय भवनों को आकर्षक विद्युत रोशनी से अलंकृत किया जायेगा।

राज्योत्सव समारोह स्थल पर विभागीय उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं, सफल परियोजनाओं की भी प्रदर्शनी लगाई जायेगी। जिला स्तर पर स्थानीय कथाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे।

छत्तीसगढ राज्य शासन ने राज्योत्सव 2026 की गरिमा बनाए रखने और जनप्रतिनिधियों की समुचित भागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कानपुर नगर थाना जाजमऊ चौकी शिव गोदावरी भारत पेट्रोल पंप ओम पुरवा ताड़ी खाने के पास सार्वजनिक जगह शराब पीना अपराध है आखिर प्रशासन और शासन मौन क्यों हैं
आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा
Azamgarh28 Oct

आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा

आजमगढ़: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा रिपोर्ट:…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी सौगात: 1 नवंबर से चिरायु योजना का दायरा बढ़ा, अब इन परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज…जानें कैसे करें अप्लाई
Kurukshetra28 Oct

बड़ी सौगात: 1 नवंबर से चिरायु योजना का दायरा बढ़ा, अब इन परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख का कैशलेस इलाज…जानें कैसे करें अप्लाई

हरियाणा सरकार 1 नवम्बर (हरियाणा दिवस) से चिरायु स्वास्थ्य योजना का दायरा बढ़ाने जा रही है। इसके तहत…

पूरी खबर पढ़ें →
फसल होगी दोगुनी! जानिए कैसे काम करेंगे हरियाणा और पंजाब के 19 नए वेदर स्टेशन? किसानों की बदलेगी किस्मत
Kurukshetra28 Oct

फसल होगी दोगुनी! जानिए कैसे काम करेंगे हरियाणा और पंजाब के 19 नए वेदर स्टेशन? किसानों की बदलेगी किस्मत

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana खेती को मौसम की अनिश्चितताओं से बचाने और किसानों को वैज्ञानिक आधार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaurela-Pendra-Marwahi28 Oct

छग। प्रदेश में चक्रवात, भारी बारिश की आशंकाओं को देखते हुए जिला कलेक्टर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे

प्राप्त हुई जानकारी अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश में मौजूदा चक्रवात के असर और भारी बारिश, तेज हवाओं के चलने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!