जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाने पर जोर, क्षमता संवर्धन कार्यशाला में दिया आदर्श ग्राम विकास का मंत्र *संवाद कौशल, दस्तावेजीकरण, प

आगर-मालवा। सामाजिक विकास को गति देने, ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाने और प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड आगर के मार्गदर्शन में सेक्टर क्रमांक-2 की क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन मालाखेड़ी रोड स्थित राजश्री रेस्टोरेंट में किया गया। नवांकुर संस्था सृजन ग्राम विकास समिति कुंडलाखेड़ा के अंतर्गत आयोजित ‘प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम’ में आदर्श ग्राम निर्माण, स्वैच्छिक संगठनों की भूमिका, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और शासकीय योजनाओं में जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा एवं बड़ौद विकासखंड समन्वयक मदनलाल मालवीय ने मां सरस्वती के पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और नवांकुर सखियों ने सहभागिता करते हुए सामाजिक कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया।
*संगठित होकर करें समाज और गांव का विकास*
जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामूहिकता, स्वावलंबन और स्वैच्छिकता के माध्यम से प्रस्फुटन समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाना आवश्यक है। समितियां जितनी अधिक संगठित और सक्रिय होंगी, सामाजिक विकास के कार्यों में जनभागीदारी उतनी ही प्रभावी होगी। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।
वहीं, बड़ौद विकासखंड समन्वयक मदनलाल मालवीय ने आदर्श ग्राम एवं स्वैच्छिक संगठन के गठन और संचालन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने संगठनों के पंजीयन, 12A, 80G, FCRA एवं CSR से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से समझाया, ताकि सामाजिक संस्थाएं नियमानुसार कार्य करते हुए विकास गतिविधियों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
*दस्तावेजीकरण से लेकर जन सूचना केंद्र तक पर चर्चा*
प्रशिक्षण सत्र में प्रस्फुटन समितियों को सशक्त बनाने, संवाद कौशल विकसित करने, दस्तावेजीकरण एवं अभिलेख संधारण, बोर्ड के संचालन, जन सूचना केंद्र की उपयोगिता तथा आदर्श ग्राम की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में समितियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. मीना स्वर्णकार ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान परामर्शदाता डिम्पल योगी एवं यश जाट भी उपस्थित रहे। नवांकुर संस्था के नारायण बगाना सहित सेक्टर क्रमांक-2 आगर की प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों एवं नवांकुर सखियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
*जनभागीदारी से सशक्त होंगे सामाजिक संगठन*
कार्यशाला में नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों के साथ डॉ. जगदीश मालवीय, अशोक कुमार मालवीय, हरिनारायण यादव, नंदकिशोर बड़गोंन, शम्भु सिंह उमरिया देवड़ा, सुनील मालवीय, पल्लवी यादव तथा सीएमसीएलडीपी से अजय सूर्यवंशी, जगदीश शर्मा और माया सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






