पांच साल से फरार ₹5,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के प्रकरण में लगभग पांच वर्षों से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया है।
दिनांक 13 नवंबर 2021 को फरियादिया श्रीमती वर्षा पति नितिन लोधी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम चितौरा, थाना सुरखी, जिला सागर ने थाना सुरखी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सुरखी में अपराध क्रमांक 420/2021, धारा 363 भा.दं.सं.
के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपहृता की तलाश एवं दस्तयाबी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार प्रयास किए गए।
पुलिस द्वारा दिनांक 28 मार्च 2025 को अपहृता को दस्तयाब किया गया। विवेचना के दौरान अपहृता द्वारा दिए गए कथनों के आधार पर चन्द्रेश पिता गोविन्द लोधी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चितौरा, थाना सिविल लाइन, सागर का नाम सामने आया।
अपहृता ने बताया कि आरोपी ने उसे बंधक बनाकर रखा था। इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।
प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। थाना सुरखी पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में थाना सुरखी पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को ग्राम करैया से फरार इनामी आरोपी चन्द्रेश लोधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरखी उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक परम सिंह ठाकुर एवं आरक्षक चालक क्रमांक 1664 विकास की सराहनीय भूमिका रही। जिले में अपराधों पर नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में सागर पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
अपराध करके कानून से बचने का प्रयास करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







