Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

बड़ी खबर | चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, बिलासपुर में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित

28 Oct 2026, 07:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बड़ी खबर | चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, बिलासपुर में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

बिलासपुर, 28 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव, भारी बारिश एवं तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन सतर्क हो गया है ।

बिलासपुर जिले में गुरुवार, 29 अक्टूबर को सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अवकाश घोषित किए जाने की खबर है। वहीं, प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं ।

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला कलेक्टरों को स्थानीय मौसम की स्थिति का आकलन कर शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया है। हालांकि, पूरे प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ छुट्टी घोषित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

अभिभावकों एवं छात्र छात्राओं से अपील: अपने जिले के प्रशासन अथवा विद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार ही अवकाश की पुष्टि करें । मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस एवं नगर निगम का संयुक्त अभियान, कटरा बाजार में यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई
Sagar28 Oct

पुलिस एवं नगर निगम का संयुक्त अभियान, कटरा बाजार में यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई

सागर वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, व्यवस्थित एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
टिकारी में राजस्व वसूली अभियान चलाकर 2लाख की वसूली, 10उपभोक्ताओं का अस्थायी विद्युत कनेक्शन विच्छेदित l
Gaya28 Oct

टिकारी में राजस्व वसूली अभियान चलाकर 2लाख की वसूली, 10उपभोक्ताओं का अस्थायी विद्युत कनेक्शन विच्छेदित l

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 28.10.2026 स्थान: टिकारी नगर परिषद टिकारी में राजस्व वसूली अभियान चलाकर ₹2 लाख की वसूली,…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में चक्रवाती तूफान अर्नब से हल्की बारिश:तीन दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तापमान में भी गिरावट के आसार
Maihar28 Oct

मैहर में चक्रवाती तूफान अर्नब से हल्की बारिश:तीन दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तापमान में भी गिरावट के आसार

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर विंध्य क्षेत्र के मौसम पर दिखाई देने लगा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!