Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

मोहनियां में अवैध वसूली का मामला, चालक के वीडियो से हुई आरोपी की पहचान

28 Oct 2026, 07:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मोहनियां में अवैध वसूली का मामला, चालक के वीडियो से हुई आरोपी की पहचान - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

ट्रक चालक से 5 हजार रुपये की मांग, भयभीत कर 2,500 रुपये वसूलने का आरोप; मोबाइल बरामद

मोहनियां (कैमूर)। मोहनियां थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा स्थित उत्पाद चेक पोस्ट पर ट्रक चालक से कथित तौर पर अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी अनिल कुमार (34 वर्ष), पिता लक्ष्मी मालाकार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 5:10 बजे संध्या गश्ती के दौरान वरीय पदाधिकारी के माध्यम से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मेडिकल चौराहा थाना क्षेत्र के बोचला मंडी निवासी ट्रक चालक राज सिंह राणा से मोहनियां टोल प्लाजा स्थित उत्पाद चेक पोस्ट पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 5,000 रुपये की मांग की थी। आरोप है कि भयभीत होकर चालक ने 2,500 रुपये दे दिए। चालक को यह धमकी भी दी गई कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे ट्रक के पहिए के नीचे सुलाकर कुचलकर मार दिया जाएगा।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम शाम करीब 5:20 बजे उत्पाद चेक पोस्ट पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। चालक राज सिंह राणा द्वारा बनाए गए वीडियो का सत्यापन करने पर पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई।

इस मामले में मोहनियां थाना कांड संख्या 859/26, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(3)/308(5) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot28 Oct

ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖਬਰ 10 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਉਸਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਬਰ ਜਿਨਾਹ ਦੀ ਹਰਕਤ

ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖਬਰ: 10 ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਇਕ ਹੋਰ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਉਸਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਕੀਤੀ…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस एवं नगर निगम का संयुक्त अभियान, कटरा बाजार में यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई
Sagar28 Oct

पुलिस एवं नगर निगम का संयुक्त अभियान, कटरा बाजार में यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई

सागर वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, व्यवस्थित एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
टिकारी में राजस्व वसूली अभियान चलाकर 2लाख की वसूली, 10उपभोक्ताओं का अस्थायी विद्युत कनेक्शन विच्छेदित l
Gaya28 Oct

टिकारी में राजस्व वसूली अभियान चलाकर 2लाख की वसूली, 10उपभोक्ताओं का अस्थायी विद्युत कनेक्शन विच्छेदित l

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 28.10.2026 स्थान: टिकारी नगर परिषद टिकारी में राजस्व वसूली अभियान चलाकर ₹2 लाख की वसूली,…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में चक्रवाती तूफान अर्नब से हल्की बारिश:तीन दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तापमान में भी गिरावट के आसार
Maihar28 Oct

मैहर में चक्रवाती तूफान अर्नब से हल्की बारिश:तीन दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तापमान में भी गिरावट के आसार

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर विंध्य क्षेत्र के मौसम पर दिखाई देने लगा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!