Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

चैनपुर में किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए किया गया जागरूक

28 Oct 2026, 07:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चैनपुर में किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए किया गया जागरूक - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

जैविक खेती अपनाने की किसानों से अपील, कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में किया गया जागरूक

चैनपुर (कैमूर)। कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत जगरिया पंचायत सहित विभिन्न राजस्व गांवों में बुधवार को रबी फसल जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि विभाग की ओर से किसानों को रबी फसल की खेती, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा उद्यान विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के तहत जगरिया पंचायत के साथ राजस्व गांव दुलहरा, बिउर मानपुर तथा गाजीपुर में किसानों से संपर्क कर उन्हें कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। अधिकारियों एवं कृषि कर्मियों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने तथा खेती में बेहतर कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए जागरूक किया।

चौपाल के दौरान किसानों से खेती में रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील की गई। जैविक खेती को अपनाने से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण तथा कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में मदद मिल सकती है। किसानों को खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विभाग के कर्मियों से संपर्क बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य किसानों तक कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, उन्हें खेती की बेहतर तकनीकों के प्रति जागरूक करना और कृषि क्षेत्र में टिकाऊ पद्धतियों को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में चैनपुर कृषि विभाग के संदीप कुमार, बीटीएम, मनीष कुमार, एटीएम, सुनील कुमार, कृषि समन्वयक, दीनदयाल उपाध्याय सहित सभी कृषि सलाहकार मौजूद रहे। कृषि विभाग के कर्मियों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Faridkot28 Oct

ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖਬਰ 10 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਉਸਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਬਰ ਜਿਨਾਹ ਦੀ ਹਰਕਤ

ਹੁਣੇ ਹੁਣੇ ਆਈ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖਬਰ: 10 ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਇਕ ਹੋਰ ਬੱਚੀ ਨਾਲ ਉਸਦੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਕੀਤੀ…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस एवं नगर निगम का संयुक्त अभियान, कटरा बाजार में यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई
Sagar28 Oct

पुलिस एवं नगर निगम का संयुक्त अभियान, कटरा बाजार में यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई

सागर वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू, व्यवस्थित एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
टिकारी में राजस्व वसूली अभियान चलाकर 2लाख की वसूली, 10उपभोक्ताओं का अस्थायी विद्युत कनेक्शन विच्छेदित l
Gaya28 Oct

टिकारी में राजस्व वसूली अभियान चलाकर 2लाख की वसूली, 10उपभोक्ताओं का अस्थायी विद्युत कनेक्शन विच्छेदित l

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 28.10.2026 स्थान: टिकारी नगर परिषद टिकारी में राजस्व वसूली अभियान चलाकर ₹2 लाख की वसूली,…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर में चक्रवाती तूफान अर्नब से हल्की बारिश:तीन दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तापमान में भी गिरावट के आसार
Maihar28 Oct

मैहर में चक्रवाती तूफान अर्नब से हल्की बारिश:तीन दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तापमान में भी गिरावट के आसार

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर विंध्य क्षेत्र के मौसम पर दिखाई देने लगा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!