Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

विधान परिषद के चुनाव में जन सुराज पार्टी को मिली बड़ी सफलता: आशीष कुमार अधिवक्ता।

28 Oct 2026, 06:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

जमालपुर — बिहार विधान परिषद के 8 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना समाप्त होते ही जन सुराज के प्रत्याशी प्रोफेसर सुरेश प्रसाद राय को मिली जबरदस्त सफलता को लेकर मुंगेर जिले के जिला महामंत्री आशीष कुमार अधिवक्ता के आवास पर जिले के जनसुराजी इकट्ठा हुए, सभी जन सुराजीयो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी, सभी जन सुराजी पीले रंग में रंगे हुए नजर आए। जिला महामंत्री आशीष कुमार अधिवक्ता ने सभी जन सुराजी साथियों को मिठाई खिलाकर बधाई दिया साथ ही जिला महामंत्री आशीष कुमार अधिवक्ता ने कहा कि पार्टी गठन के बाद पहले ही विधान परिषद के चुनाव में जन सुराज को जबरदस्त कामयाबी मिली है।

दरभंगा शिक्षक सीट से प्रोफेसर सुरेश प्रसाद राय के जितने से प्रदेश भर के जन सुराजीयो में उत्साह का माहौल है और अब हम सभी साथियों को आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तय करने की जरूरत है, जिससे पंचायत व नगर परिषद, नगर निगम के होने वाले चुनाव में जन सुराज के सदस्य अधिक से अधिक संख्या में जीतकर आवे। जिला सलाहकार समिति के सदस्य मनोज कुमार पटेल ने कहा अब जन सुराज विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद में भी अपनी आवाज बुलंद करेगी।

जिले के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद अकील अख्तर ने कहा कि इस विधान परिषद में मिली जीत से जन सुराज के संगठन की आधारभूत संरचना आने वाले समय में और मजबूत होगी। मौके पर संजीत कुमार गुप्ता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी सत्संगी पूजा चौरसिया, चौरसिया समाज के अभिभावक विजय कुमार मंडल, जनसुराजी साथी राणा रणजीत सिंह सहित कई जन सुराजी साथियों ने एक दूसरे को अबिर गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जर्जर सड़क और धूल के गुबार से परेशान जनता, यूथ कांग्रेस-NSUI ने सिहावा रोड पर किया चक्काजाम
Dhamtari28 Oct

जर्जर सड़क और धूल के गुबार से परेशान जनता, यूथ कांग्रेस-NSUI ने सिहावा रोड पर किया चक्काजाम

जर्जर सड़क और धूल के गुबार से परेशान जनता, यूथ कांग्रेस-NSUI ने सिहावा रोड पर किया चक्काजाम रिपोर्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
अभय कोठारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजा सुझाव,मतदाता सूची में बालिग होते ही नाम जुड़ जाए तथा मृत्यु होते ही कट जाए|
Ratlam28 Oct

अभय कोठारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजा सुझाव,मतदाता सूची में बालिग होते ही नाम जुड़ जाए तथा मृत्यु होते ही कट जाए|

जावरा-- मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रमाणिक बनाने के…

पूरी खबर पढ़ें →
वोट बचाओ देश बचाओ दिल्ली चलो अभियान को लेकर मुंगेर कांग्रेस की बैठक रैली की तैयारी का लिया गया जायजा।
Munger28 Oct

वोट बचाओ देश बचाओ दिल्ली चलो अभियान को लेकर मुंगेर कांग्रेस की बैठक रैली की तैयारी का लिया गया जायजा।

मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ—दिल्ली चलो’ कार्यक्रम को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya28 Oct

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वो एवं 11वीं में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित l

प्रेस विज्ञप्ति *अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित* गया, दिनांक:…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!