Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rewari

थाना कसोला पुलिस ने गत जून माह में बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कि

28 Oct 2026, 09:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थाना कसोला पुलिस ने गत जून माह में बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कि - REWARI, हरियाणा

रेवाड़ी सुरेश सिहाग थाना कसोला पुलिस ने गत जून माह में बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ गांव मुंगलपुर निवासी मोहित के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 14 जून को गांव पातुहेड़ा निवासी अभय उर्फ काला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। 13 जून को वह शाम के समय पोस्को चौक पर एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान पहले बाइक पर दो लोग आए। इसके बाद दो गाड़ियों में साता-आठ और लोग आए। उनके हाथों में धारदार हथियार और पाइप थे। इन लोगों में संदीप उर्फ अंटा, सुरेंद्र और यशपाल सहित कई लोग शामिल थे। उसने आरोप लगाया कि संदीप ने हथियार निकालकर उसे मारने का प्रयास किया था तथा उसके अन्य साथियों ने भी उस पर हमला करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इन लोगों ने कहा कि उन्हें भाई टिंकु उर्फ़ छत्रपाल ने मारने के लिए भेजा है। अगर आगे से छत्रपाल के साथ पंगा लिया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव पातुहेड़ा निवासी संदीप उर्फ अंटा, सुरेंद्र व यशपाल उर्फ यशु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए दो डंडे व एक लोहे की पाईप बरामद की थी। जो इस मामले पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ गांव मुंगलपुर निवासी मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य हथियार, गाड़ियां बरामद की जाएगी और इस मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कुरुक्षेत्र में धान खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा: जोहड़ और मकान की छत पर उगाई फसल, भाकियू ने खोला 32 लाख के घोटाले का राज
Kurukshetra28 Oct

कुरुक्षेत्र में धान खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा: जोहड़ और मकान की छत पर उगाई फसल, भाकियू ने खोला 32 लाख के घोटाले का राज

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जिले में धान खरीद के दौरान फर्जी पोर्टल पंजीकरण का मामला सामने…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर अनिरुद्ध अग्रहरि वरिष्ठ समाजसेवी सभासद अतुल सिंह को मिला ग्लोबल सौहार्द शिरोमणि अवार्ड संत सौरभ पाण्डेय के सम्मान में समर्पित किया गया पुरस्कार
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich28 Oct

सेवानिवृत्ति पीआरडी जवानों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

सेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई रुपईडीहा बहराइच । नवाबगंज क्षेत्र में प्रांतीय रक्षक दल…

पूरी खबर पढ़ें →
शारदीय नवरात्रि मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों एवं अधिकारियों का सम्मान
Maihar28 Oct

शारदीय नवरात्रि मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों एवं अधिकारियों का सम्मान

शारदीय नवरात्रि मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों एवं अधिकारियों को कलेक्टर श्रीमती बिदिशा…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कानून, संविधान और सामाजिक सुरक्षा का पाठ पढ़ा, युवाओं ने जाना जिम्मेदार नागरिक बनने का रास्ता *आगर के नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय
error: Content is protected !!