Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा से रैगिंग का आरोप, तीन दिन बाद भी जांच बेनतीजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता पीड़ित छात्रा समेत अन्य कोई छात्रा सामने नहीं
आई, कॉलेज प्रशासन की जांच रफ्तार सुस्ततीन सदस्यीय जांच टीम तह तक नहीं पहुंच पाई, अवकाश के कारण रिपोर्ट सौंपने का समय बढ़ा
कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज के हरका एकेडमिक ब्लॉक में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ रैगिंग के आरोपों की जांच अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। घटना सामने आने के तीन दिन बाद भी पीड़ित छात्रा या किसी अन्य छात्रा का बयान दर्ज नहीं हुआ है। अवकाश के कारण जांच रिपोर्ट सौंपने की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि बीते रविवार को प्रथम वर्ष की छात्रा की तरफ से अपने भाई को जानकारी दिए जाने और भाई के जरिए पुलिस को सूचना मिलने के बाद यह मामला आया था। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने दो महिला सदस्यों समेत तीन सदस्यीय आंतरिक जांच कमेटी गठित कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे। लेकिन समयावधि पूरी होने के बावजूद जांच टीम मामले की सत्यता को सामने लाने में असफल दिखाई दे रही है।
सूत्रों का कहना है कि बीच में अवकाश होने के चलते जांच की प्रक्रिया प्रभावित हुई और इसलिए रिपोर्ट सौंपने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। वहीं, पुलिस भी लिखित तहरीर और आधिकारिक शिकायत का इंतजार कर रही है।कोट
कॉलेज प्रशासन की ओर से आंतरिक जांच कमेटी बनाई गई है, जो सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। बीच में अवकाश पड़ने के कारण रिपोर्ट आने में थोड़ा समय लग रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
– डॉ. केपी गौड़, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज कुशीनगर
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जिले में धान खरीद के दौरान फर्जी पोर्टल पंजीकरण का मामला सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर /डॉक्टर P N पांडे की प्रेरणा से जयपुर, 28 अक्टूबर। पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकलवारी ग्राम पंचायत में नहर की पुलिया निर्माण में पुराने ईंटों के प्रयोग का आरोप, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसेवानिवृत्त हुए पीआरडी जवानों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई रुपईडीहा बहराइच । नवाबगंज क्षेत्र में प्रांतीय रक्षक दल…
पूरी खबर पढ़ें →
शारदीय नवरात्रि मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभागों एवं अधिकारियों को कलेक्टर श्रीमती बिदिशा…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। युवाओं को कानून, संविधान और नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।