Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर में ब्राससिटी सहोदय के तहत हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता

28 Oct 2026, 11:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर में ब्राससिटी सहोदय के तहत हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ तहसील क्षेत्र के राजेंद्रा एकेडमी भीकनपर छजलैट में बुधवार को ब्राससिटी सहोदय के अंतर्गत अंडर-19 बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में महानगर के 14 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर जीत के लिए जोरदार संघर्ष किया।

IMG 20261028 WA00572
प्रतियोगिता की विजयी टीम।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अश्वनी कुमार सिंह और एडमिनिस्ट्रेटर सुरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गीत के बाद उपप्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता के दौरान सभी मुकाबले रोमांचक रहे। टीमों ने जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगाई। प्रतियोगिता में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल अगवानपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एसबीएस पब्लिक स्कूल बिलारी की टीम द्वितीय और मेजबान राजेंद्रा एकेडमी की टीम तृतीय स्थान पर रही। समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी ने विजेता टीमों और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने अब प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि समय-समय पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों में छपी प्रतिभागी निखरती हैं इसलिए विद्यार्थियों को खेल पर प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभा करते रहना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों का उत्साहवर्धन भी किया।

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

किसानों की महापंचायत में गरजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
Moradabad28 Oct

किसानों की महापंचायत में गरजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत

मुरादाबाद की नगर पंचायत अगवानपुर में कांवड़ पथ बाईपास रोड स्थित कर्बला मैदान में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)…

पूरी खबर पढ़ें →
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा से रैगिंग का आरोप, तीन दिन बाद भी जांच बेनतीजा
Kushinagar28 Oct

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा से रैगिंग का आरोप, तीन दिन बाद भी जांच बेनतीजा

अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता पीड़ित छात्रा समेत अन्य कोई छात्रा सामने नहीं आई, कॉलेज प्रशासन…

रिपोर्टर अनिरुद्ध अग्रहरि वरिष्ठ समाजसेवी सभासद अतुल सिंह को मिला ग्लोबल सौहार्द शिरोमणि अवार्ड संत सौरभ पाण्डेय के सम्मान में समर्पित किया गया पुरस्कार
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!