कांठ डायट में हुई प्रतियोगिता में राहेमिन परवीन रहीं प्रथम स्थान पर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति कौशल को निखारने के उद्देश्य से कहानी सुनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में राहेमिन परवीन ने प्रथम, विशेष चौधरी ने द्वितीय तथा वैशाली अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने अपनी कहानियों के माध्यम से भाषा-शैली, उच्चारण, भावाभिव्यक्ति और प्रस्तुतीकरण कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्राचार्य दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसकी संयोजक शिक्षाशास्त्र प्रवक्ता शशिबाला रहीं। निर्णायक मंडल में राशिद अली, डॉ. नेहा इकबाल और शीतल कुमार शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में संप्रेषण कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही शिक्षण प्रक्रिया में कहानी-कथन विधि के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करना रहा। इस गतिविधि के माध्यम से प्रशिक्षुओं को कहानी सुनाने की शैक्षिक उपयोगिता समझने और अपनी शिक्षण दक्षता को बेहतर बनाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं की सक्रिय भागीदारी रही।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुरादाबाद की नगर पंचायत अगवानपुर में कांवड़ पथ बाईपास रोड स्थित कर्बला मैदान में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)…
पूरी खबर पढ़ें →
अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता पीड़ित छात्रा समेत अन्य कोई छात्रा सामने नहीं आई, कॉलेज प्रशासन…
पूरी खबर पढ़ें →
अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता पीड़ित छात्रा समेत अन्य कोई छात्रा सामने नहीं आई, कॉलेज प्रशासन…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर आगरा, उत्तर प्रदेश से है। कल है करवा चौथ, और आज आगरा के बाजारों में जबरदस्त रौनक…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर /डॉक्टर P N पांडे की प्रेरणा से जयपुर, 28 अक्टूबर। पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकलवारी ग्राम पंचायत में नहर की पुलिया निर्माण में पुराने ईंटों के प्रयोग का आरोप, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।