Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Munger

अमृत भारत योजना में मॉडल स्टेशन जमालपुर के साथ हो रहा है भेदभाव : पप्पू

29 Oct 2026, 04:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अमृत भारत योजना में मॉडल स्टेशन जमालपुर के साथ हो रहा है भेदभाव : पप्पू - मुंगेर, बिहार

सपाध्यक्ष ने मालदा के डीआरएम के कार्यप्रणाली की जांँच के माँग को लेकर पीएम को लिखा पत्र

अमृत भारत स्टेशन योजना मे मॉडल स्टेशन जमालपुर के साथ लगातार हो रहे भेदभाव को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष‌ सह जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री रेल मंत्री और रेलवे वोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिख कर मालदा‌ के डीआरएम के कार्यप्रणाली की स्वतंत्र एजेन्सी से जाँच कराने की मांग की है।
श्री यादव ने अपने लिखे पत्र में कहा की पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के प्रतिदिन भारी राजस्व देने वाले मॉडल स्टेशन जमालपुर केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत स्टेशन योजना में करोड़ों रुपए का बजट स्वीकृत के बावजूद मंडल रेल प्रबंधक एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों के उदासीन रवैये व संदिग्ध कार्य प्रणाली के कारण यह योजना जमालपुर मे लूट योजनाओं में तब्दील होकर रह गया है, आलम ये है की इस रेल खंड पर अवस्थित छोटे छोटे‌ हाल्ट और स्टेशन पर विकास के नाम पर खानापूर्ति तो नजर आती है वही प्रसिद्ध‌ मॉडल स्टेशन जमालपुर मे विकास के नाम पर एक कमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण जो 3 साल से हाथी दांत के समान खड़ा है, जिसका‌ आज तक उपयोग नहीं हो पाया है,के साथ ही स्टेशन के बाहर आंधी में उड़‌ने वाले शेड‌ के देख कर ही प्रतीत होता है की यहाँ अमृत भारत योजना कमिशन खोरी की भेंट चढ गया है और जनहित की कई बडे योजनाएं जैसे पूर्व और पश्चिम से स्टेशन को जोडते हुए ‌ऊपरी‌ पैदल पथ एवं,रेलवे छोटी पुल का निर्माण ,स्टेशन का विस्तारीकरण‌‌ जैसे योजनाओं को ठंडा बस्ते में डाल दिया गया है, यही नहीं ऐसे कई योजनाओं है जिससे ऐसा प्रतीत होता है की पुरा मालदा डिवीजन भष्ट्राचार और कमिशन खोरी में आकण्ठ डूबा। श्री यादव ने आगे कहा की अगर सरकार और रेल मंत्रालय पूर्व रेलवे के मालदा मंडल रेल प्रबंधक के कार्य प्रणाली की स्वतंत्र निजी एजेंसी से जांच नहीं करवाती है तो यह स्पष्ट परिलक्षित हो जायेगा की रेलवे अब लुट और भ्रष्टाचार का बड़ा केन्द्र बन गया है, जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी आन्दोलन का अभियान चलाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अयोध्या हो या बनारस, अब जनता पूछ रही सवाल; 2027 में संविधान, सामाजिक न्याय और अधिकारों के मुद्दे पर बुलंद होगी आवाज बहुजन समाज की जागरूकता, शिक्षा, रोजगार, सम्मान और समान भागीदारी
ग्राम पंचायत रामपुरा वार्ड न॔ 1 से हुकमाराम बरवङ चुने गये निर्विरोध वार्ड पंस
Pali30 Oct

ग्राम पंचायत रामपुरा वार्ड न॔ 1 से हुकमाराम बरवङ चुने गये निर्विरोध वार्ड पंस

रोहट: पंचायती राज विभाग जिला पाली ग्राम पंचायत रामपुरा के लालकी से सरपंच उम्मीदवार सारदी देवी भरा नामांकन…

पूरी खबर पढ़ें →
गोपाल भइया ने जनपदवासियों को श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार में आने का दिया आमंत्रण
Pratapgarh30 Oct

गोपाल भइया ने जनपदवासियों को श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार में आने का दिया आमंत्रण

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश बेंती राजभवन में होने वाली श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार का…

पूरी खबर पढ़ें →
गोपाल भइया ने जनपदवासियों को श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार में आने का दिया आमंत्रण
Pratapgarh30 Oct

गोपाल भइया ने जनपदवासियों को श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार में आने का दिया आमंत्रण

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश बेंती राजभवन में होने वाली श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार का…

पूरी खबर पढ़ें →
जन्मदिन पर मिला दोहरा उपहार, दिलीप पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष
Maihar30 Oct

जन्मदिन पर मिला दोहरा उपहार, दिलीप पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

*जन्मदिवस की खुशियों के बीच नई जिम्मेदारी मिलने से मैहर में उत्साह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर पालिका…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!