पहचान छिपाकर युवती के साथ रहने का आरोपी गिरफ्तारः चंडीगढ़ में ऑटो चलाते समय संदीप नाम बताया था, बिजनौर में FIR
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिजनौर जिले की धामपुर पुलिस ने पहचान छिपाकर युवती के साथ रहने और शादी का झांसा देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हबीबवाला गांव के सलमान पुत्र जाहिद अहमद के रूप में हुई है।
गुरुवार को 2 बजे एसपी के के बिश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।
युवती का आरोप है कि सलमान ने चंडीगढ़ में उससे दोस्ती करते समय अपना नाम संदीप बताया था। दोनों साथ रहने लगे और उनके तीन बच्चे हुए।। युवती के मुताबिक, शादी की बात करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा।
बाद में उसकी असली पहचान सामने आने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। युवती ने सलमान और उसके माता-पिता पर धर्म बदलने का दबाव बनाने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है।
बाद में उसकी असली पहचान सामने आने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। युवती ने सलमान और उसके माता-पिता पर धर्म बदलने का दबाव बनाने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर सलमान को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, युवती देवरिया जिले के एक गांव की रहने वाली है और 28 साल की है। वह 2019 में चंडीगढ़ के एक मॉल में नौकरी करती थी।
उसी दौरान हबीबवाला गांव का सलमान वहां ऑटो चलाता था। युवती का आरोप है कि उसने अपना नाम संदीप बताकर उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर साथ रहने लगा।
युवती के मुताबिक, इस दौरान बिना शादी के उनके तीन बच्चे भी हुए वह तीनों बच्चों के साथ सलमान के साथ रह रही थी।
हाल ही में एक बच्चे को टीका लगवाने के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल जाने पर सलमान के आधार कार्ड से उसकी असली पहचान का पता चला। दस्तावेज में उसका नाम सलमान पुत्र जाहिद अहमद और पता हबीबवाला गांव, थाना धामपुर, बिजनौर दर्ज था।
इसके बाद युवती ने सलमान से शादी करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। शिकायत के मुताबिक, सलमान तीनों बच्चों को अपने गांव ले आया।
इसके बाद वह गांव पहुंची तो सलमान ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया युवती ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

PET-2026 को लेकर महराजगंज कस्बे में 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को भारी वाहनों की नो-एंट्री- चार स्थानों…
पूरी खबर पढ़ें →
सीओ निचलौल ने ठूठीबारी थाने में सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर से डिस्ट्रिक्ट हेड निशांत पंडित की रिपोर्ट :- उदयपुर के लालघाट में पत्रकार पिता-पुत्र से मारपीट, 3…
पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण के लिए सभासद सुरेंद्र कुमार ने किया भूमि पूजन, 3.50 लाख रुपये की लागत से होगा…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किसानों से की पराली न जलाने…
पूरी खबर पढ़ें →
सिर के ऊपर चढ़ा पिकअप का पहिया, हादसे के बाद चालक फरार; परिवार में मचा कोहराम गोरखपुर उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।