Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhalawar

सूमर में नामांकन को लेकर हंगामा, 10 मिनट की देरी से नहीं भर सकीं पर्चा

30 Oct 2026, 10:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सूमर में नामांकन को लेकर हंगामा, 10 मिनट की देरी से नहीं भर सकीं पर्चा - JHALAWAR, राजस्थान

जोनल मजिस्ट्रेट के वाहन को रुकवाकर लगाई गुहार, महिला प्रत्याशी और परिजन रो पड़े; एक महिला बेहोश होकर गिरी

खानपुर। पंचायत चुनाव के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत सूमर मुख्यालय पर सरपंच पद के लिए नामांकन जमा कराने को लेकर हंगामा हो गया। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के करीब 10 मिनट बाद पहुंची महिला प्रत्याशी का नामांकन रिटर्निंग अधिकारी ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज प्रत्याशी और उसके परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया और नामांकन स्वीकार करने की गुहार लगाई।इस दौरान वहां से गुजर रहे जोनल मजिस्ट्रेट के वाहन को भी रुकवाया गया। महिला प्रत्याशी और उसके परिजनों ने जोनल मजिस्ट्रेट के सामने अपनी बात रखते हुए नामांकन स्वीकार करने की अपील की, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद महिला प्रत्याशी और उसके परिजन रोने लगे। इसी दौरान एक महिला बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाइश कर स्थिति संभाली और भीड़ को हटाया। सूमर निवासी मनभर बाई गांव में ढोल बजाने का काम करती हैं। वह पिछले एक महीने से सरपंच पद के लिए जनसंपर्क और प्रचार कर रही थीं। गुरुवार को नामांकन जमा कराने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के करीब 10 मिनट बाद पहुंचने के कारण उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अयोध्या हो या बनारस, अब जनता पूछ रही सवाल; 2027 में संविधान, सामाजिक न्याय और अधिकारों के मुद्दे पर बुलंद होगी आवाज बहुजन समाज की जागरूकता, शिक्षा, रोजगार, सम्मान और समान भागीदारी
ग्राम पंचायत रामपुरा वार्ड न॔ 1 से हुकमाराम बरवङ चुने गये निर्विरोध वार्ड पंस
Pali30 Oct

ग्राम पंचायत रामपुरा वार्ड न॔ 1 से हुकमाराम बरवङ चुने गये निर्विरोध वार्ड पंस

रोहट: पंचायती राज विभाग जिला पाली ग्राम पंचायत रामपुरा के लालकी से सरपंच उम्मीदवार सारदी देवी भरा नामांकन…

पूरी खबर पढ़ें →
गोपाल भइया ने जनपदवासियों को श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार में आने का दिया आमंत्रण
Pratapgarh30 Oct

गोपाल भइया ने जनपदवासियों को श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार में आने का दिया आमंत्रण

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश बेंती राजभवन में होने वाली श्रीराम कथा एवं दिव्य दरबार का…

जन्मदिन पर मिला दोहरा उपहार, दिलीप पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष
Maihar30 Oct

जन्मदिन पर मिला दोहरा उपहार, दिलीप पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष

*जन्मदिवस की खुशियों के बीच नई जिम्मेदारी मिलने से मैहर में उत्साह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर पालिका…

पूरी खबर पढ़ें →
बहलोड में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़े ग्रामीण, 189 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ :अशोक आजाद स्पेशलिस्ट एमबीबीएस चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दिया परामर्श, 103 ल
error: Content is protected !!