PETपरीक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को महराजगंज कस्बे में भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


PET-2026 को लेकर महराजगंज कस्बे में 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को भारी वाहनों की नो-एंट्री-
चार स्थानों पर बनाए गए नो-एंट्री और डायवर्जन पॉइंट, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था-
महराजगंज 29 अक्टूबर 2026
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल एवं जाममुक्त संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। परीक्षा के मद्देनजर 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को महराजगंज कस्बे में भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यह व्यवस्था दोनों दिनों सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, PET-2026 की परीक्षा महराजगंज कस्बे के छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है।
चार स्थानों पर रहेगा डायवर्जन
पुलिस द्वारा जारी यातायात व्यवस्था के तहत सिंदुरिया, शिकारपुर, झनझनपुर और पकड़ी चौकी पर नो-एंट्री एवं डायवर्जन पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। इन स्थानों से भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों को महराजगंज कस्बे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
हालांकि, आपातकालीन सेवाओं और रोडवेज यात्री बसों का संचालन जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा परीक्षा के दौरान जाम से बचाव और सुचारु आवागमन बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी से बचाना और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सीओ निचलौल ने ठूठीबारी थाने में सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश…
पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण के लिए सभासद सुरेंद्र कुमार ने किया भूमि पूजन, 3.50 लाख रुपये की लागत से होगा…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किसानों से की पराली न जलाने…
पूरी खबर पढ़ें →
सिर के ऊपर चढ़ा पिकअप का पहिया, हादसे के बाद चालक फरार; परिवार में मचा कोहराम गोरखपुर उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज/उत्तर प्रदेश प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsउत्तर प्रदेश- UPATS की बड़ी कार्रवाई ATS ने कानपुर से 24 वर्षीय अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।