Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने की बैठक

29 Oct 2026, 09:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने की बैठक - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ एसपी ने की बैठक

महराजगंज।
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, प्रमुख व्यापारियों एवं स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक की। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सीसीटीवी कैमरे रखें दुरुस्त: व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील रखने की अपील की गई।

नकदी एवं कीमती सामान की सुरक्षा: नकदी और कीमती सामान के आवागमन के दौरान सतर्कता बरतने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से सुरक्षा सहयोग लेने का सुझाव दिया गया।

संदिग्ध गतिविधियों पर रखें नजर: किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आमजन एवं व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सीओ निचलौल ने ठूठीबारी थाने में सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश
Mahrajganj29 Oct

सीओ निचलौल ने ठूठीबारी थाने में सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

सीओ निचलौल ने ठूठीबारी थाने में सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश…

पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर के लालघाट में पत्रकार पिता-पुत्र से मारपीट, 3 आरोपी हिरासत में; दुकानों के अवैध शेड-रैंप हटाए ,प्रेस और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने दिखाई एकजुटता
नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 में छोटी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया वार्ड के सभासद सुरेंद्र कुमार ने विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य की शुरूआ
जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किसानों से की पराली न जलाने की अपील
Mahrajganj29 Oct

जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किसानों से की पराली न जलाने की अपील

जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किसानों से की पराली न जलाने…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं
Mahrajganj29 Oct

प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!