कांठ: करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, बाजारों में रही रौनक
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में करवा चौथ का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए दिनभर निर्जला व्रत रखा। त्योहार को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
करवा चौथ के अवसर पर नगर के बाजारों में भी खूब चहल-पहल रही। महिलाओं ने करवा, पूजा सामग्री, मिठाई, फल, साड़ियां और शृंगार के सामान की खरीदारी की। बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही और दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही से रौनक बनी रही। त्योहार के चलते दुकानदारों में भी उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लिया। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की तैयारियां कीं। इस दौरान महिलाओं ने सोलह शृंगार कर नए वस्त्र धारण किए। घरों में भी त्योहार को लेकर विशेष उत्साह और रौनक देखने को मिली।
शाम को महिलाओं ने विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा सुनी। इसके बाद चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य अर्पित किया तथा पति की लंबी आयु और दांपत्य जीवन में सुख-शांति की कामना की। चंद्र दर्शन के बाद महिलाओं ने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में पूरे दिन करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज: डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने ईवीएम की एफएलसी का किया निरीक्षण, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश महराजगंज29…
पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर महराजगंज पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ एसपी ने की बैठक महराजगंज। धनतेरस…
पूरी खबर पढ़ें →
PET-2026 को लेकर महराजगंज कस्बे में 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को भारी वाहनों की नो-एंट्री- चार स्थानों…
पूरी खबर पढ़ें →
सीओ निचलौल ने ठूठीबारी थाने में सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश…
पूरी खबर पढ़ें →
सड़क निर्माण के लिए सभासद सुरेंद्र कुमार ने किया भूमि पूजन, 3.50 लाख रुपये की लागत से होगा…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, किसानों से की पराली न जलाने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।