Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

झारखण्ड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम

30 Oct 2026, 09:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झारखण्ड स्थापना दिवस व भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर होंगे भव्य कार्यक्रम - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
29 अक्टूबर 2026

एलईडी जागरूकता वैन से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जाएगा प्रचार-प्रसार

_स्ट्रीट डांस, निबंध, वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं से जिले भर में चलाया जाएगा जन-जागरूकता अभियान_

झारखण्ड राज्य के स्थापना की 26वीं वर्षगांठ एवं भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'झारखण्ड स्थापना दिवस' को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज की अध्यक्षता में डीएमएफटी सभागार में बैठक आयोजित की गई।

इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं के साथ कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने अवगत कराया कि राज्य स्तर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में मुख्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। साथ ही जिला स्तर पर भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का शुभारंभ 11 नवंबर को एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। यह वैन 29 नवंबर तक जिले में भ्रमण कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएगी। वहीं जिले में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थानीय कलाकारों व सांस्कृतिक दलों के माध्यम से लगभग 10 प्रमुख स्थानों पर स्ट्रीट डांस का आयोजन किया जाएगा।

साथ में विद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता तथा स्थानीय कलाकारों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा जिला स्तर पर 15 नवंबर एवं 29 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविंद कुमार ओझा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री रामनारायण खालको, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, डीएसई शालिनी डुंगडुंग के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*
Maihar23 Nov

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जताई गई नाराजगी का हुआ असर, मैहर में PHE विभाग के सहायक यंत्री बदले*

*अरुण मिश्रा के स्थान पर प्रमोद उपाध्याय को मिली मैहर सहायक यंत्री की जिम्मेदारी* *मैहर। विगत दिनों ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एसपी को सौंपा पलिया पत्रकारों के जेल भेजे जाने के मामले में क्रांतिकारी पत्रकार हुए लामबंद
12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”
Chandrapur23 Nov

12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली सुधीर भाऊंची भेट “आम्हाला कोणताही मोबदला नको, आम्हाला फक्त आमची शेती हवी आहे!”

दिनांक : २३ नोव्हेंबर २०२६ | Dr.Pintu Paul Distric Repoter Vande Bharat Live Tv 12 गावांच्या शेतकऱ्यांनी घेतली…

पूरी खबर पढ़ें →
भव्य शोभायात्रा के साथ 24 नवंबर से शुरू होगा श्री बजरंग कटाएघाट मेला मधई मंदिर से दोपहर 2 बजे निकलेगी श्री बजरंग बली की शोभायात्रा, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी
error: Content is protected !!