Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

इंदौर में बंद दुकानों के सामने मिला युवती का शव:शरीर पर चोटों के निशान, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

31 Oct 2026, 10:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
इंदौर में बंद दुकानों के सामने मिला युवती का शव:शरीर पर चोटों के निशान, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस - इन्दौर, मध्य प्रदेश

जिला रिपोर्टर डॉ अनिल दुबे |

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सुगनी देवी कॉलेज के सामने स्थित बंद दुकानों के पास युवती का शव पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना परदेशीपुरा पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पिंकी, निवासी भागीरथपुरा (इंदौर) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने खाली पड़ी दुकानों के बाहर युवती को बेसुध हालत में पड़े देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवती की मौत हो चुकी थी।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

जांच के दौरान युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला पूरी तरह संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती वहां कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि यह साफ हो सके कि आखरी बार युवती को किसके साथ देखा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना
Jhabua31 Oct

*महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना

*महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को किया रवाना* वन्दे…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर परिषद नौरोजाबाद में आपसी घमासान! विकास कार्य कराने वाले ठेकेदार भुगतान के लिए परेशान, अपनी ही रकम पाने दर-दर भटक रहे अपनी जेब से लाखों रुपये लगाकर 15 वार्डों में कराया विकास क
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जावरा में अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नमूने लिए गए|
Ratlam31 Oct

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जावरा में अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर नमूने लिए गए|

जावरा - खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम ज्योति बघेल द्वारा शुक्रवार को फर्म अमित एजेंसी…

पूरी खबर पढ़ें →
बाजारडीह में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, बाल-बाल बचा चालक
Mahrajganj31 Oct

बाजारडीह में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, बाल-बाल बचा चालक

बाजारडीह में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, बाल-बाल बचा चालक महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजारडीह के पास…

पूरी खबर पढ़ें →
25000 का इनामिया शातिर अभियुक्त 10 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार
Mirzapur31 Oct

25000 का इनामिया शातिर अभियुक्त 10 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

संदीप श्रीवास्तव मिर्जापुर रिपोर्टर दिनांक 30/10/26 थाना मड़िहान पर पंजीकृत मु0अ0सं0-151/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0- 228/2026…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!