Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

तीन माह से फरार मारपीट एवं चाकू बाजी के प्रकरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

31 Oct 2026, 11:46 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तीन माह से फरार मारपीट एवं चाकू बाजी के प्रकरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर , वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस ने मारपीट, चाकू से हमला एवं जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण में विगत तीन माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 13/07/2026 को फरियादी आकाश अहिरवार, निवासी संतकबीर वार्ड, थाना मोतीनगर, सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05/07/2026 की रात्रि करीब 08:30 बजे काम से घर लौटते समय बैनी बाबा कुआं के पास मछरयाई में आरोपी अज्जू उर्फ मुण्डे अहिरवार ने शराब पीने के लिए 100 रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर मारपीट की तथा फरियादी का मोबाइल पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया।

इसके बाद चाकू नुमा चाबी के छल्ले से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे राधे अहिरवार एवं सूरज अहिरवार ने भी लोहे एवं प्लास्टिक के पाइप से फरियादी के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर, सीने, पैर एवं कंधे सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं।

आरोपियों द्वारा घटना की रिपोर्ट करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 772/26 धारा 119(ए), 296(ए), 115(2), 118(1), 351(3), 3(5), 324(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राधे अहिरवार उम्र 20 वर्ष एवं सूरज अहिरवार उम्र 24 वर्ष, दोनों निवासी संतकबीर वार्ड सागर को दिनांक 26/07/2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। वहीं प्रकरण का मुख्य आरोपी अजय उर्फ मुण्डे अहिरवार पिता भगवानदास अहिरवार उम्र 33 वर्ष निवासी संतकबीर वार्ड सागर घटना दिनांक से ही फरार था।

आरोपी पुलिस से बचने के लिए शहर से बाहर एवं अन्य जिलों में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। मोतीनगर पुलिस द्वारा उसकी लगातार तलाश एवं पतारसी की जा रही थी।

दिनांक 30/10/2026 को आरोपी के सागर शहर आने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

संपूर्ण कार्रवाई में फरार आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय करने तथा तकनीकी सहयोग प्राप्त करने में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के निर्देशन में प्रआर. शोऐब बेग, प्रआर.

प्रकाश, प्रआर. नदीम शेख, आर.

राहुल, आर. मधुर दुबे एवं आर.

बद्री सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सागर पुलिस द्वारा फरार एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अपराधियों को किसी भी स्थिति में कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिजावर-बड़ामलहरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 भट्ठियां ध्वस्त; 850 किलो लाहन नष्ट
Sagar01 Nov

बिजावर-बड़ामलहरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 भट्ठियां ध्वस्त; 850 किलो लाहन नष्ट

सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी अलीगढ़वा की टीम ने 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद की
Mahrajganj01 Nov

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी अलीगढ़वा की टीम ने 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद की

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 500 पैकेट नेपाली सिगरेट बरामद; मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पकड़ा गया…

पूरी खबर पढ़ें →
सरदार पटेल की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल के आतिथ्य में हुआ|
Ratlam01 Nov

सरदार पटेल की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल के आतिथ्य में हुआ|

जावरा---(रतलाम) जिले के ताल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 8 फीट ऊंची…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!