Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jind

*नरवाना में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, घी-वनस्पति के 32 नमूने लिए**

31 Oct 2026, 04:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*नरवाना में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, घी-वनस्पति के 32 नमूने लिए** - JIND, हरियाणा

**नरवाना में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, घी-वनस्पति के 32 नमूने लिए**

**एचएसआईआईडीसी के दो प्लॉटों पर चल रही थी इकाई, खाद्य सुरक्षा विभाग और जीएसटी की संयुक्त टीम ने की जांच**

**नरवाना, 31अक्टूबर।** मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर एचएसआईआईडीसी नरवाना स्थित घी एवं वनस्पति की इकाई पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग और जीएसटी विभाग की टीम भी मौजूद रही। संयुक्त टीम ने मौके से घी, वनस्पति और क्रीम के कुल 32 नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला करनाल भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक सतपाल सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमन प्रकाश तथा जीएसटी विभाग के निरीक्षक नवीन कुमार और निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के साथ एचएसआईआईडीसी के प्लॉट नंबर 111 पर स्थित एसबी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद संजीव कुमार निवासी चौसाला, जिला कैथल ने बताया कि फर्म उसकी पत्नी सीमा के नाम पर पंजीकृत है। जांच के दौरान फर्म का खाद्य लाइसेंस 23 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर 2029 तक वैध पाया गया।

निरीक्षण के दौरान प्लॉट नंबर 111 से भावनादीप वनस्पति के 250 किलोग्राम, एसबी मधु फ्रेश वनस्पति के 946 किलोग्राम, हरियाणा प्योर वनस्पति के 694 किलोग्राम और 390 किलोग्राम खुली वनस्पति मिली। वहीं प्लॉट नंबर 177 से मां अंजनी घी के 945 किलोग्राम, अरविंद घी के 345 किलोग्राम, 915 किलोग्राम खुला घी और 200 किलोग्राम क्रीम बरामद हुई।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर उपलब्ध घी, वनस्पति और क्रीम में से 8 नमूने लिए, जिनके कुल 32 परीक्षण नमूने तैयार किए गए। इन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला करनाल भेजा जाएगा। वहीं जीएसटी विभाग ने अपनी जांच के बाद अलग से रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए डीईटीसी (एसटी), जींद को भेज दी है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Khargone (West Nimar)01 Nov

कपास की आड़ में ‘काले कारोबार’ का पर्दाफाश: खरगोन में ₹80 लाख का गांजा जब्त, पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

भीकनगांव एसडीओपी के नेतृत्व में बिना मोबाइल नेटवर्क वाले सुदूर आदिवासी अंचलों में चार थानों की पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
एसटीएफ ने खोली धर्मांतरण नेटवर्क की परतें, दोषियों पर कसेगा शिकंजा केजीएमयू : डॉ. अनीस ने 19 हिंदू मेडिकल छात्राओं से किया दुष्कर्म
Lucknow01 Nov

एसटीएफ ने खोली धर्मांतरण नेटवर्क की परतें, दोषियों पर कसेगा शिकंजा केजीएमयू : डॉ. अनीस ने 19 हिंदू मेडिकल छात्राओं से किया दुष्कर्म

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से धर्मान्तरण और दुष्कर्म से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है। किंग…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणवी गीतों पर छात्राओं और शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ, प्राचार्या ने दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश
Rewari01 Nov

हरियाणवी गीतों पर छात्राओं और शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ, प्राचार्या ने दिया भाईचारे और सद्भाव का संदेश

(सुरेश सिहाग )मसानी (रेवाड़ी)। शहीद दीन दयाल सीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में हरियाणा दिवस उत्साह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!