Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Lucknow

एसटीएफ ने खोली धर्मांतरण नेटवर्क की परतें, दोषियों पर कसेगा शिकंजा केजीएमयू : डॉ. अनीस ने 19 हिंदू मेडिकल छात्राओं से किया दुष्कर्म

01 Nov 2026, 05:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एसटीएफ ने खोली धर्मांतरण नेटवर्क की परतें, दोषियों पर कसेगा शिकंजा केजीएमयू : डॉ. अनीस ने 19 हिंदू मेडिकल छात्राओं से किया दुष्कर्म - LUCKNOW, उत्तर प्रदेश

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से धर्मान्तरण और दुष्कर्म से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण की जांच में एसटीएफ ने इस्लामिक मेडिकोज समूह से जुड़े एक डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दावा है कि डॉ. सैम अनीस ने 19 हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करने की बात खुद स्वीकार की थी। यह कबूलनामा उसने पीड़िताओं के सामने किया था। मामले की गोपनीय जांच जारी है और दोषियों पर जल्द ही शिकंजा कस सकता है।

एसटीएफ की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी), आगरा में इस्लामिक मेडिकल छात्रों का एक समूह था। इस्लामिक मेडिकोज नाम से एक किताब भी प्रकाशित की गई थी, जिसमें 2012 से 2016 बैच तक के मुस्लिम मेडिकल छात्रों का विवरण था। इसमें रमीज, रिजवान मलिक और अदनान अंसारी व सैम अनीस को करीबी मित्र बताया गया है। सैम ने खुद इन पीड़ित महिलाओं से कहा था कि वह 19 हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर चुका है। इसके अलावा कई हिंदू महिलाएं उसके संपर्क में हैं। इस पर तफ्तीश जारी है। सैम सहारनपुर का रहने वाला है।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक पैथोलॉजी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर समीउद्दीन नायक ने एक हिंदू जेआर को प्रेम जाल में फंसाया। दबाव बनाकर उसका धर्मांतरण करवा निकाह कर लिया। वह पहले भी निकाह कर चुका था।
उसकी प्रताड़ना से धर्मांतरण कर निकाह करने वाली लड़की ने खुदकुशी का प्रयास किया था। यही नहीं जांच में सामने आया कि उसके कई हिंदू लड़कियों से संबंध हैं।

एसटीएफ की रिपोर्ट में केजीएमयू के कुलपति के निजी सचिव एस ए अब्बास व पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अब्बास अली मेहंदी का भी जिक्र है। अब्बास केजीएमयू में क्लर्क रह चुके हैं। तीन वर्ष पहले सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. मेहंदी की सिफारिश पर उन्हें पीएस नियुक्त किया गया था। डॉ. मेहंदी केजीएमयू के मेडिसिन विभाग के एचओडी रह चुके हैं।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि डॉ. मेहंदी अपने काम अब्बास के माध्यम से कराते थे। जांच समितियों के सदस्यों के नाम भी उनके सुझाव पर कुलपति तक पहुंचाए जाते थे। एसटीएफ का दावा है कि वर्ष 2006 से 2012 के बीच ज्यादातर धर्मांतरण डॉ. मेहंदी के कार्यकाल के दौरान हुई थीं।

एसटीएफ ने मेडिसिन विभाग के नेफ्रोलॉजिस्ट प्रोफेसर उस्मान कौसर का भी उल्लेख किया है। रिपोर्ट में डॉ. कौसर, मो. कैफ, मो. एहसान, अमान मलिक, शदन शमीन, मो. अयान, मो. जहीर, अमान और शाबिर खान पर कई हिंदू महिला डॉक्टरों से करीबी संबंध होने और उन्हें इस्लामिक विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का दावा है।

अब देखना ये है की एसटीएफ इस केस की गहराई से परते खोलती है और आगे क्या क्या खुलासे हो सकते है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चंद्रपूर येथे जीवे मारण्याची धमकी दिल्याप्रकरणी भाजप नगरसेवकासह चौघांविरुद्ध गुन्हा दाखल
Chandrapur06 Nov

चंद्रपूर येथे जीवे मारण्याची धमकी दिल्याप्रकरणी भाजप नगरसेवकासह चौघांविरुद्ध गुन्हा दाखल

चंद्रपूर येथे जीवे मारण्याची धमकी दिल्याप्रकरणी भाजप नगरसेवकासह चौघांविरुद्ध गुन्हा दाखल जुना न्यायालयीन खटला मागे घेण्यासाठी तक्रारदारावर दबाव…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में मिलावटखोरों पर नकेल या सिर्फ कागजी खानापूर्ति? त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल!
Basti06 Nov

बस्ती में मिलावटखोरों पर नकेल या सिर्फ कागजी खानापूर्ति? त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल!

त्योहारी सीजन और खाद्य सुरक्षा: कागजी कार्रवाई या जनता की सेहत के साथ जानलेवा खिलवाड़? बस्ती: जैसे-जैसे फेस्टिव…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती के ‘स्टार हॉस्पिटल’ पर गंभीर सवाल: बोर्ड पर डॉक्टरों की लंबी फेहरिस्त, पर कागजों में गायब मिले पंजीकरण!
Basti06 Nov

बस्ती के ‘स्टार हॉस्पिटल’ पर गंभीर सवाल: बोर्ड पर डॉक्टरों की लंबी फेहरिस्त, पर कागजों में गायब मिले पंजीकरण!

यहाँ बस्ती के पचपेडिया मार्ग स्थित 'स्टार हॉस्पिटल' से जुड़े स्वास्थ्य व्यवस्था के इस गंभीर मुद्दे पर एक…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती DFO कार्यालय में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: नियमों को ताक पर रखकर चल रहा मनमानी का खेल!
Basti06 Nov

बस्ती DFO कार्यालय में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: नियमों को ताक पर रखकर चल रहा मनमानी का खेल!

बस्ती वन विभाग (DFO) कार्यालय: भ्रष्टाचार, मनमानी और प्रशासनिक अव्यवस्था का अड्डा? बस्ती: जिले का वन विभाग (DFO)…

पूरी खबर पढ़ें →
पूर्व विधायक विनय तिवारी ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर बांटे बधाई कार्ड
Kheri06 Nov

पूर्व विधायक विनय तिवारी ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर बांटे बधाई कार्ड

पूर्व विधायक विनय तिवारी ने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देकर बांटे बधाई कार्ड गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya06 Nov

प्रभु श्री राम जी की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने प्रभागीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!