Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Lalitpur

सीटीआई संजय सोनकर ने पेश की मानवता की मिसाल, तत्परता से बचाई घायल यात्री की जान।

31 Oct 2026, 08:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

सीटीआई संजय सोनकर ने पेश की मानवता की मिसाल, तत्परता से बचाई घायल यात्री की जान।

ललितपुर। रेलवे में ड्यूटी के साथ-साथ मानवता और सेवा भाव का परिचय देते हुए सीटीआई संजय सोनकर ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए 19 वर्षीय यात्री की समय रहते मदद हो सकी और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 12642 हजरत निजामुद्दीन–कन्याकुमारी एक्सप्रेस के कोच एस-5 की सीट नंबर 41 पर 19 वर्षीय आयान हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई तक की यात्रा कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन ललितपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकी। बताया गया कि ललितपुर इस ट्रेन का निर्धारित ठहराव नहीं था। इसी बीच यात्री आयान पानी भरने के लिए ट्रेन से नीचे उतर गया। अचानक ट्रेन चलने लगी, जिसके बाद उसने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीटीआई संजय सोनकर अपने टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल यात्री को सुरक्षित उठवाया और एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि समय पर सहायता और उपचार मिलने से यात्री अब पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित है।

इस सराहनीय मानवीय कार्य में सीटीआई संजय सोनकर के साथ हिमांशु गुप्ता (सीनियर सीटीसी), मनीष शुक्ला (सीटीआई) मौजूद रहे। वहीं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिन्हा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीटीआई संजय सोनकर एवं उनकी टीम की इस तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है। यह घटना साबित करती है कि ड्यूटी निभाने के साथ-साथ मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी सच्ची सेवा है। संकट की घड़ी में समय पर उठाया गया एक कदम किसी की जिंदगी बचाने में अहम साबित हो सकता है।

मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची सेवा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नरसिंहपुर जिले में ऑपरेशन ईगल क्लो का असर पुलिस ने शक्कर नदी पुल पर पड़ी 10 लाख की अवैध शराब बोलेरो वाहन जप्त
Narsimhapur31 Oct

नरसिंहपुर जिले में ऑपरेशन ईगल क्लो का असर पुलिस ने शक्कर नदी पुल पर पड़ी 10 लाख की अवैध शराब बोलेरो वाहन जप्त

नरसिंहपुर जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान operation eagle…

पूरी खबर पढ़ें →
बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
Mirzapur31 Oct

बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

*बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता अवस्थी सेवानिवृत्त:* लोकापुर में विदाई समारोह, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया…

पूरी खबर पढ़ें →
गया में जिलास्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला -संस्कृति की छटा l
Gaya31 Oct

गया में जिलास्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला -संस्कृति की छटा l

गया में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला-संस्कृति की छटा गया। कला…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!