823 वोट हासिल कर दर्ज की जीत, उपसरपंच पद पर विष्णु सुमन निर्वाचित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत सूमर में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई, जो दिनभर जारी रही। युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने उत्साह के साथ मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
3085 मतदाताओं ने किया मतदान
ग्राम पंचायत सूमर में कुल 3708 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 3085 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह पंचायत में कुल 79.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
मोहनी बाई को मिले 823 वोट
सरपंच पद के चुनाव में मोहनी बाई मेहरा ने 823 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं, राजेश बाई सामरिया को 645 और हीना बैरवा को 532 वोट मिले। परिणाम घोषित होने के बाद मोहनी बाई के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत कर जीत की बधाई दी।
विष्णु सुमन बने उपसरपंच
शनिवार को उपसरपंच पद के लिए हुए चुनाव में विष्णु सुमन का चयन किया गया। परिणाम सामने आने के बाद ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच मोहनी बाई मेहरा और उपसरपंच विष्णु सुमन का स्वागत किया। ग्रामीणों ने दोनों से ग्राम पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और गांव में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद जताई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांग्रेस की महारैली में भीड़ में तोड़े सारे रिकॉर्ड।
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत…
पूरी खबर पढ़ें →
पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने पट्टो, पणजी स्थित कला एवं संस्कृति निदेशालय के बहुउद्देशीय…
पूरी खबर पढ़ें →
Potka vidhansabha me is baar dhum dham se chat puja diwali dhanteras bhaidooj kafi utsah se manaya jaayega
पूरी खबर पढ़ें →
Jamshedpur sahar me diwali 🪔🎇 Kali Puja dhanteras bhaidooj kafi utsah se manaya jaayega
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* किसान, युवा, महिलाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री डॉ यादव…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।