Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत, दोपहर 12 बजे राहतगढ़ से निकलेगी स्वागत रैली

01 Nov 2026, 10:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत, दोपहर 12 बजे राहतगढ़ से निकलेगी स्वागत रैली - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर के स्वागत एवं अभिनंदन में सोमवार को भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 12 बजे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ से प्रारंभ होगी।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत के बाद रैली दोपहर 2 बजे सागर के मोतीनगर तिराहे पहुंचेगी, जहां नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राठौर बंगले पहुंचेगी।

स्वागत रैली में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, इंजी.

प्रदीप लारिया, वीरेंद्र सिंह एवं बृजबिहारी पटेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित जिले के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्वागत रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, विधायक इंजी. प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में रैली की रूपरेखा तय कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही स्वागत स्थलों, निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण एवं ऊर्जावान इकाई है। युवा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जनसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है।

जसवंत राठौर को जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि स्वागत रैली संगठन की एकजुटता एवं युवाशक्ति का परिचायक बनेगी।

सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं। विधायक इंजी.

प्रदीप लारिया ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता हैं। नए नेतृत्व में युवा मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्साह एवं अनुशासन के साथ स्वागत रैली में शामिल होने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम एवं समर्पण को सदैव महत्व दिया जाता है।

नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का स्वागत संपूर्ण भाजपा परिवार का सामूहिक कार्यक्रम है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संभालने तथा प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका व्यापक संगठनात्मक आधार और समर्पित कार्यकर्ता हैं। युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर का स्वागत संपूर्ण जिले के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह एवं गौरव का अवसर है।

उन्होंने कहा कि आयोजन की भव्यता केवल कार्यकर्ताओं की संख्या से नहीं, बल्कि उनके उत्साह, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता से परिलक्षित होगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वागत रैली दोपहर 12 बजे राहतगढ़ से प्रारंभ होकर सीहोरा एवं भापेल सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए सागर पहुंचेगी।

दोपहर 2 बजे मोतीनगर तिराहे पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद रैली चमेली चौक, श्रीराम चौक, सराफा तिराहा, कोतवाली, तीन बत्ती, कटरा मस्जिद, राधा तिराहा, भगवानगंज एवं शनि मंदिर होते हुए कबूला पुल से राठौर बंगले पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

रैली मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केशरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम सिंह, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार एवं सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट
Jhabua14 Nov

सूखाग्रस्त होने के बावजूद झाबुआ जिले सहित थांदला में नहीं आने दी जाएगी पेयजल की कमी : कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट

थांदला - नगर परिषद थांदला के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात, बैराज में जलस्तर की स्थिति से…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनिया जी की आत्मकथा पढ़ने के बाद भी इन सवालों के जवाब नहीं मिले।…..
Junagadh14 Nov

सोनिया जी की आत्मकथा पढ़ने के बाद भी इन सवालों के जवाब नहीं मिले।…..

1. क्वात्रोची (बोफोर्स घोटाला), वॉरेन एंडरसन (भोपाल गैस त्रासदी) और जॉर्ज सोरोस (विदेशी फंडिंग) से गांधी परिवार का…

पूरी खबर पढ़ें →
*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात
Jhabua14 Nov

*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए ऐतिहासिक सौगात

*भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को झाबुआ जिले में पहुंचेगा नर्मदा का जल, किसानों के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dhar14 Nov

छठ महापर्व प्रकृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक (कविता प्रदीप द्विवेदी)

सूर्य उपासना और संतान की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है कठिन व्रत, 15 नवंबर को संध्या और…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!