Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश डेढ़ घंटे की तलाश के बाद मिली सात साल की मासूम, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा घर के बाहर खेलने निकली थी बालिका, अचानक हुई लापता

01 Nov 2026, 10:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश डेढ़ घंटे की तलाश के बाद मिली सात साल की मासूम, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा घर के बाहर खेलने निकली थी बालिका, अचानक हुई लापता - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। घर के बाहर खेलने निकली सात साल की मासूम अचानक लापता हो गई। परिजनों ने मोहल्ले और आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। घबराए परिजन कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस की तत्परता और लगातार खोजबीन का नतीजा रहा कि करीब डेढ़ घंटे में बालिका सकुशल मिल गई और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना 1 नवंबर की सुबह शांति विहार कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे सात वर्षीय बालिका घर के बाहर खेलने जाने की बात कहकर निकली थी। कुछ समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास के इलाकों और मोहल्ले में बच्ची की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सुबह करीब 8:30 बजे दंपति कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई।

*फोटो लेकर कॉलोनियों में शुरू की तलाश*

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस तत्काल हरकत में आई। थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश यादव को सूचना दी गई। उनके निर्देश पर ड्यूटी अधिकारी प्रधान आरक्षक कृष्णानंद यादव और चीता पार्टी के आरक्षक बनवारी वर्मा बालिका का फोटो लेकर तलाश में जुट गए। पुलिस टीम ने शांति विहार कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की।

करीब डेढ़ घंटे की लगातार तलाश के बाद बालिका शांति विहार कॉलोनी में ही सकुशल मिल गई। पुलिस ने तत्काल वायरलेस के माध्यम से इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। इसके बाद थाना प्रभारी नागेश यादव और यातायात प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को बुलाकर बालिका को सुरक्षित उनके सुपुर्द किया गया। अपनी बच्ची को सकुशल देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

*पुलिस टीम की तत्परता पर एएसपी ने थपथपाई पीठ*

मासूम की तलाश में दिखाई गई तत्परता और संवेदनशीलता की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट ने सराहना की। उन्होंने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम के प्रत्येक सदस्य को 500-500 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश यादव, एचसीएम प्रधान आरक्षक बाबू बवेरिया, प्रधान आरक्षक कृष्णानंद यादव और आरक्षक बनवारी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार की चिंता दूर हुई और मासूम सुरक्षित अपने घर पहुंच गई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सालरिया का कामधेनु गौ-अभयारण्य: 8 हजार गोवंश का सहारा बना देश का पहला शासकीय गौ-अभयारण्य 472 हेक्टेयर में फैला संरक्षण का अनूठा केंद
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
अवैध बटनदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को गोपालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sagar01 Nov

अवैध बटनदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को गोपालगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन में, अतिरिक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन
Agar-Malwa01 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन

*स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं पर बरसी प्रोत्साहन राशि, सांसद ने प्रत्येक छात्रा को दिए 1100 रुपए; किसान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!