Garhwa
इश्क पर लगी परिवार की मुहर, मंदिर में एक-दूजे के हुए मिथलेश-नेहा!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


केतार थाना क्षेत्र के ताली गांव स्थित प्रसिद्ध मां महागौरी मंदिर में शुक्रवार को प्रेम संबंध का सुखद अंत विवाह के रूप में देखने को मिला। ताली गांव निवासी मिथलेश गुप्ता और खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमरवा गांव निवासी नेहा ने दोनों परिवारों की सहमति से एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। इस विवाह समारोह में सैकड़ों ग्रामीण और दोनों पक्षों के परिजन गवाह बने।
जानकारी के अनुसार, ताली गांव निवासी कुलदीप साह के पुत्र मिथलेश गुप्ता और बजरमरवा गांव निवासी आनंददेव साह की पुत्री नेहा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और विवाह कर साथ जीवन बिताना चाहते थे। जब दोनों ने अपनी इच्छा परिजनों के सामने रखी तो परिवार के सदस्यों ने उनकी भावनाओं को समझते हुए इस रिश्ते को सहमति प्रदान कर दी।
इसके बाद मां महागौरी मंदिर में विवाह की तैयारियां की गईं। शुक्रवार को मंदिर परिसर में विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं। विवाह के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा। ग्रामीणों और परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

करनाल मे नेशनल हाईवे 44 पर आज एक बड़ा ट्राला पलट गया जिसमे लोहे का सामान लोड था।…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे नेशनल हाईवे 44 पर आज एक बड़ा ट्राला पलट गया जिसमे लोहे का सामान लोड था।…
पूरी खबर पढ़ें →
गया में जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी कला-संस्कृति की छटा गया। कला…
पूरी खबर पढ़ें →
सरदार पटेल की जयंती पर आज एकता दिवस मनाते हुए SP कार्यालय के प्रांगण मे पुलिस कर्मचारियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsब्रेकिंग अयोध्या। गली मोहल्ले में घूम रहे रिपेयर मिस्त्री से सावधान, अलमारी की लाकर और हैंडल ठीक करने…
पूरी खबर पढ़ें →
सरदार पटेल की जयंती पर आज एकता दिवस मनाते हुए SP कार्यालय के प्रांगण मे पुलिस कर्मचारियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।