बिजावर-बड़ामलहरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 भट्ठियां ध्वस्त; 850 किलो लाहन नष्ट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अमृता जैन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बिजावर और बड़ामलहरा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान बिजावर वृत्त के बिजावर, कंजरपुरा, बिलगांय, नयाताल और कायन क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर दबिश दी गई। टीम ने तलाशी के दौरान झाड़ियों और जमीन में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में गुड़ एवं महुआ लाहन बरामद किया।
आबकारी टीम ने मौके पर अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल हो रही 19 से अधिक भट्ठियों को ध्वस्त किया। साथ ही 850 किलोग्राम से अधिक महुआ लाहन नष्ट किया गया और 33 लीटर हाथभट्टी की कच्ची शराब जब्त की गई।
कार्रवाई में नष्ट एवं जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताया गया है।आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
अवैध शराब के कारोबार पर विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsसागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* किसान, युवा, महिलाओं की मेहनत और मुख्यमंत्री डॉ यादव…
पूरी खबर पढ़ें →
*मैहर।* आज रविवार को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का जिला स्तरीय समारोह एकलव्य विद्यालय मैहर में हर्षोल्लास और…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsभीकनगांव एसडीओपी के नेतृत्व में बिना मोबाइल नेटवर्क वाले सुदूर आदिवासी अंचलों में चार थानों की पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा के निर्देशानुसार आगामी पर्व दीपावली को दृष्टिगत रखते हुए माह अक्टूबर वर्ष 2026…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से धर्मान्तरण और दुष्कर्म से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है। किंग…
पूरी खबर पढ़ें →
*"राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संगठन आत्मरक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है :- लोकेंद्र यादव"* बांगरदा के मुख्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।