मैहर के एकलव्य विद्यालय में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे मुख्य आकर्षण, एडिशनल SP और झांझबरी सरपंच सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*मैहर।* आज रविवार को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का जिला स्तरीय समारोह एकलव्य विद्यालय मैहर में हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश गान के साथ हुआ।
मध्यप्रदेश गान के दौरान पूरा परिसर प्रदेश के प्रति सम्मान की भावना से गूंज उठा। समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे।
स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने लोकनृत्य, लोकगीत और देशभक्ति गीतों के माध्यम से मध्यप्रदेश की संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और लोक परम्पराओं को जीवंत कर दिया।
दर्शकों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, उपस्थिति रहे वही कलेक्टर विदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, साइबर ठगी के प्रति जागरूकता अभियान और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नोडल अधिकारी एवं एडिशनल SP चंचल नागर को सम्मानित किया गया। साथ ही ग्रामीण पंचायत में शासन की योजनाओं का सबसे बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए झांझबरी ग्राम पंचायत के सरपंच रावेन्द्र मिश्रा को मंच से सम्मानित किया गया।
उनके द्वारा पंचायत में स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के कार्य की अधिकारियों ने सराहना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी,…
पूरी खबर पढ़ें →
हाटा बाजार के पास पुलिस ने की कार्रवाई, प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर ले जा रहा था शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
नालसा की योजनाओं और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के प्रति किया गया जागरूक, बंदियों की समस्याएं भी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों…
पूरी खबर पढ़ें →
मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर जिले में चलाया जा रहा है अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर, भटगांव - भटगांव का प्रसिद्ध बुधवार बाजार इन दिनों अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है। जहाँ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।