सूरजपुर भटगांव का बुधवार बाजार कचरे में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सूरजपुर, भटगांव – भटगांव का प्रसिद्ध बुधवार बाजार इन दिनों अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है। जहाँ हर बुधवार को हजारों की भीड़ में फल-सब्जी, कपड़े और रोजमर्रा के सामान की खरीदारी होती थी, वहीं अब वही बाजार स्थल कचरे के ढेर में तब्दील हो चुका है।
तस्वीरो में हालात साफ देखे जा सकते हैं। पूरे मैदान में प्लास्टिक की पन्नियां, थर्माकोल, सड़े हुए फल-सब्जियों के अवशेष और ईंट-पत्थर बिखरे पड़े हैं। बरसात के बाद कीचड़ और कचरा मिलने से दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार को बाजार लगने के बाद सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की जाती। दुकानदार अपना कचरा वहीं छोड़कर चले जाते हैं और नगर पंचायत की ओर से भी नियमित सफाई नहीं होती। इसी कारण धीरे-धीरे यह मैदान कचरा मैदान बन गया है।
इस मैदान का उपयोग सिर्फ बाजार के लिए नहीं, बल्कि बच्चों के खेलने और अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए भी होता है। गंदगी के कारण बच्चों का वहाँ खेलना बंद हो गया है और आसपास रहने वाले लोगों को बदबू से काफी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों की मांग है कि बाजार के बाद अनिवार्य रूप से सफाई कराई जाए, जगह-जगह कचरा डस्टबिन लगाए जाएं और दुकानदारों को भी कचरा फैलाने पर जुर्माना लगाया जाए। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत इस बाजार स्थल को भी शामिल कर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी,…
पूरी खबर पढ़ें →
हाटा बाजार के पास पुलिस ने की कार्रवाई, प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर ले जा रहा था शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
नालसा की योजनाओं और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के प्रति किया गया जागरूक, बंदियों की समस्याएं भी…
पूरी खबर पढ़ें →
समाचार क्रमांक 01 जिला संवाददाता - PL. तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए Mo-9993357757 *प्रदेश शासन की…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा की स्थापना के 60 साल पुरे होने पर आज करनाल ऑडोटोरियम मे हरियाणा दिवस का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsकरनाल नगर निगम के कार्यालय के सामने से आज सेंकड़ो की तादाद मे कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष पराग…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।