रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी, सदस्य हरियाणा महिला आयोग*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*रामलीला मैदान की राजनीतिक रैली से दिल्ली के व्यापारियों और आम जनता को हो रही परेशानी चिंताजनक-भारती सैनी, सदस्य हरियाणा महिला आयोग*
*त्योहारों के समय बाजारों में अव्यवस्था और कारोबार प्रभावित होने से छोटे व्यापारियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, राजनीतिक दलों को जनसुविधाओं का रखना चाहिए ध्यान*
नारनौल, 1 नवंबर हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित राजनीतिक रैली के कारण दिल्ली के व्यापारियों एवं आम जनता को हो रही परेशानियों पर चिंता व्यक्त की है।
*उन्होंने कहा कि त्योहारों का समय व्यापारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। दीपावली जैसे बड़े पर्व के अवसर पर व्यापारी महीनों पहले से तैयारियां करते हैं और ग्राहकों की आवाजाही से उनके कारोबार को उम्मीद रहती है। ऐसे समय में बड़ी राजनीतिक रैलियों के कारण यदि बाजारों में जाम, यातायात बाधित होने और ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने जैसी स्थिति पैदा होती है, तो इसका सीधा असर छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और आम व्यापारियों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस एक दिन की रैली के कारण 20 हजार करोड रुपए के कारोबार का नुकसान दिल्ली के व्यापारियों को उठाना पड़ेगा।*
श्रीमती भारती सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक रैलियां और विरोध-प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन इस अधिकार के साथ आम जनता की सुविधाओं और व्यापारियों की आजीविका का ध्यान रखना भी जरूरी है। त्योहारों के समय ऐसे आयोजनों की तारीख और व्यवस्था तय करते हुए जनहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
*उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता की आवाज उठाना और उसकी समस्याओं का समाधान करना होना चाहिए, न कि आम नागरिकों के लिए परेशानी खड़ी करना। सभी राजनीतिक दलों को जनहित और सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए अपने कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।भारती सैनी ने कहा कि त्योहार खुशियों और समृद्धि के अवसर हैं। व्यापारियों की मेहनत, आम जनता की सुविधा और त्योहारों की खुशियों का सम्मान होना चाहिए।*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाटा बाजार के पास पुलिस ने की कार्रवाई, प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर ले जा रहा था शराब…
पूरी खबर पढ़ें →
नालसा की योजनाओं और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के प्रति किया गया जागरूक, बंदियों की समस्याएं भी…
पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू देर सांय अम्बाला एयरबेस पर उतरी जहाँ CM नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रो असीम…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर, भटगांव - भटगांव का प्रसिद्ध बुधवार बाजार इन दिनों अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है। जहाँ…
पूरी खबर पढ़ें →
समाचार क्रमांक 01 जिला संवाददाता - PL. तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए Mo-9993357757 *प्रदेश शासन की…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा की स्थापना के 60 साल पुरे होने पर आज करनाल ऑडोटोरियम मे हरियाणा दिवस का आयोजन किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।