Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

*नारनौल शहर में राधे नाम की प्रभात फेरी का संचालन करने वाली प्रथम संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा हर रविवार की भांति आज की 198वीं भव्य निकल गई

01 Nov 2026, 06:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*नारनौल शहर में राधे नाम की प्रभात फेरी का संचालन करने वाली प्रथम संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा हर रविवार की भांति आज की 198वीं भव्य निकल गई - MAHENDRAGARH, हरियाणा

**नारनौल शहर में राधे नाम की प्रभात फेरी का संचालन करने वाली प्रथम संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन नारनौल द्वारा हर रविवार की भांति आज की 198वीं भव्य प्रभात फेरी मौहल्ला बावड़ीपुर से निकाली गई। प्रातः 6:30 बजे आयोजित इस प्रभात इस फेरी के यजमान श्याम प्रेमी राजेश बत्रा, राकेश बत्रा पुत्र श्री ओमप्रकाश बत्रा ने परिवार के साथ लोगों ने ढोल-मर्दंग बजाते हुए, राधे-राधे नाम का जाप किया।*
* कार्तिक के महिने में सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों ने ठाकुर जी की आरती करके प्रभात फेरी का शुभारंभ किया।

यजमान द्वारा आए हुए सभी भक्तों को पीले रंग का दुपट्टा उढाया गया तथा श्री राधे नाम का बैज भी सभी को लगाया गया। सभी को चंदन तिलक लगाकर यजमान के निवास स्थान से प्रारंभ होकर गुरुद्वारे के पास से होते हुए मोहल्ला चौधरियन में से निकलकर आजाद चौक से फूल वाली गली में से होते हुए देवस्थान मोहल्ले में से परिक्रमा करके झूमते- नाचते-गाते हुए जब भक्तों की टोलियां जा रही थी तो ,सारा वातावरण ऐसा लग रहा था, जैसे कि वृंदावन की गलियों में राधा रानी के भक्तों की टोलियां झूम रही थी।

ऐसा व्यतीत हो रहा था मानो बच्चे, बुढे, जवान पुरुष महिलाएं सभी राधा नाम के संकीर्तन में मदहोश होकर अपने इष्ट देव को याद कर रहे हो। *भक्ति भाव मे डूबे सैकड़ो की संख्या मे बच्चे, बूढ़े, पुरुष, महिलाएं, नौजवान व धर्म प्रेमी लोगों ने नाचते, गाते, बजाते राधे नाम का जाप किया।

नगर की अनेक धार्मिक संस्थाओं के लोगों के साथ बाहर से आए हुए भी अनेक श्याम जगत प्रेमियों ने आनंद प्राप्त किया। हाथों में प्रेमानंद महाराज जी, राधा कृष्ण महाराज के पोस्टर लेकर राधे नाम की इस परिक्रमा में सभी ने एक भाव से प्रातः काल की बेला में ढोल नगाड़ों की थाप पर राधे नाम का स्मरण किया।

नारनौल की गलियां बरसाना व वृंदावन के पावन वातावरण में बदल गई। शहर भी ऐसे लगने लग गया है, जैसे हम किसी अलग दुनिया में आ गए हो,जहां पर केवल राधा नाम ही चलता हो, शुद्ध मन के साथ प्रकृति के हर जीव जंतु को भगवान का स्मरण करने में एक नई ऊर्जा प्राप्त हो रही थी।*
महिलाओं ने नाच गाकर नृत्य किया व ठाकुर जी को रिझाया।

गौ सेवा मे समर्पित राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन राधा नाम संकीर्तन रथ के साथ लोगों ने ढोल-मंजीरे बजाते हुए ठाकुर जी के साथ हाथों में लड्डू गोपाल जी के दर्शन किए। *रविवार के समय का सदुपयोग कर प्रातः की पावन बेला मे राधे रानी को याद कर आनंद प्राप्त किया गया।

परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पर लोग घरों से बाहर निकल कर प्रभात फेरी का फूलों की वर्षा करके, ठाकुर जी के आरती व दर्शन कर अपने आप को कृतार्थ कर रहे थे। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा 9 नवंबर सोमवार को महावीर चौक पर स्थित वी.

के. संघी रानी संघी के निवास स्थान से आयोजन किया जाएगा।

अंत में ठाकुर जी व लाडली जू राधा रानी के जयकारो के साथ यजमान द्वारा दिल्ली से लाए गए प्रसाद को वितरित किया गया।*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!