Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahendragarh

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन 21 महाविद्यालयों की टीमों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग*

01 Nov 2026, 06:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राजकीय महाविद्यालय नारनौल में युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन 21 महाविद्यालयों की टीमों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग* - MAHENDRAGARH, हरियाणा

*राजकीय महाविद्यालय नारनौल में युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन 21 महाविद्यालयों की टीमों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग*

**छह मंचों पर आयोजित हुईं विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों के उत्साह और उमंग ने बांधा समां**

*युवा महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच हैं डॉ अमित चौधरी जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी*

**नारनौल।** राजकीय महाविद्यालय नारनौल में चल रहे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) द्वारा आयोजित नौवें जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस महोत्सव में क्षेत्र के 21 महाविद्यालयों की टीमों ने 65 विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष मित्तल ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अन्य गणमान्य एडवोकेट तेज प्रकाश, एडवोकेट मुकेश मितल , राजेन्द्र यादव, सुरेश चौधरी, डॉ मनोज सैनी पृथ्वी पाल सदस्यों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि मनीष मितल ने अपने संबोधन में बताया कि अलग-अलग मंचों पर एक साथ आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से महोत्सव को यादगार बनाने का प्रयास किया गया । इस मौके पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर की ओर से डीन छात्र कल्याण डॉ. करण सिंह, निदेशक अदिति शर्मा तथा सह-निदेशक सुशांत सिंह और निर्णायक मंडल ने अहम् भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विजुअल आर्ट और परफोरमिंग आर्ट की कलाओं जिसमें नृत्य, संगीत, कविता, नाटक, रंगोली, पोस्टर मेकिंग एवं संस्कृत श्लोक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत का परिचय दिया। महाविद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा और विभिन्न मंचों पर प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं युवा महोत्सव के संयोजक डॉ. अमित चौधरी ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने और उसे प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ में विद्यार्थियों का जोश और उत्साह देखने लायक है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए छह मंच तैयार किए गए थे। प्रथम मंच पर एकल नृत्य (सोलो डांस) की प्रस्तुतियां हुईं, जबकि दूसरे मंच पर पश्चिमी समूह गायन (ग्रुप सॉन्ग वेस्टर्न और इंडियन) ग्रुप सोंग लोकल एंड इंस्ट्रूमेंटल इन प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीसरे मंच पर कविता पाठ के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी साहित्यिक एवं काव्यात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। चौथे मंच पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसमें सामाजिक विषयों और जन-जागरूकता से जुड़े संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। पांचवें मंच पर रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। छठे मंच पर संस्कृत श्लोक एवं डिक्लेमैशन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने भाषा, साहित्य और अभिव्यक्ति कौशल का परिचय दिया।
युवा महोत्सव के सह-संयोजक डॉ. हवा सिंह ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बहार से आएं अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, युवा महोत्सव ऑर्गेनाइजर सेक्रेटरी डॉ. नरेश कुमार ने सभी मंचों पर प्रतियोगिताओं के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के समयबद्ध संचालन और प्रतिभागियों के समन्वय में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं आयोजन परिषद के सदस्य डॉ. चंद्रमोहन तथा डॉ. सतीश सैनी ने और योगेश कुमार और डॉ सत्यपाल सूलोदिया द्वारा अतिथियों के स्वागत, सत्कार एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाई। आयोजन से जुड़े प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। छः स्टेजों के संचालन में डॉ मीना कुमारी डॉ राहुल शर्मा डॉ पलक डॉ राहुल सारस्वत , डॉ जयपाल, डॉ विजेंदर सिंह, डॉ गोविंद सिंह हुड्डा ,डॉ पलक राणा, डॉ गीता रानी और डॉ पूनम राव, डॉ सुधा यादव, डॉ दिपिका, डॉ अमित और डॉ विशाल डॉ भूपेंद्र सभी उम्दा तरीके से मंच संचालन किया

युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छह मंचों पर लगातार चल रही प्रतियोगिताओं ने महोत्सव को जीवंत और आकर्षक बनाए रखा। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को आपस में संवाद, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी मंच प्रदान किया।
डॉ चंद्रमोहन पब्लिक रिलेशन आफिसर राजकीय महाविद्यालय नारनौल

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!