Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

दुद्धी एनएच-39 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत, भाभी और साली गंभीर रूप से घायल

01 Nov 2026, 08:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
दुद्धी एनएच-39 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत, भाभी और साली गंभीर रूप से घायल - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

एक बाइक पर सवार थे चार लोग ,बरखोरहा गांव से आ रहे थे दुद्धी
दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के समीप कनहर बैरियर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 39 दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विंढमगंज से दुद्धी बाजार आ रही अनियंत्रित बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गई।

इस भीषण हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी और साली गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, विंढमगंज थाना क्षेत्र के बरखोरहा गांव निवासी धर्मेंद्र (25) पुत्र विजय भुइया अपनी रिश्ते में लगने वाली भाभी अंजलि देवी (28) पत्नी अशोक और अंजलि की छोटी बहन (साली) मंजिली (18) निवासी बभनी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर दुद्धी बाजार आ रहे थे। इसी दौरान घर के पास का ही रहने वाला पड़ोसी दीपक भी उनके साथ बाइक पर बैठ गया।एक बाइक पर चार लोग सवार होकर दुद्धी आ रहे थे कि जैसे ही उनकी बाइक दुद्धी से करीब तीन किलोमीटर पहले जाबर गांव के पास नए बैरियर के पास पहुंची, चालक धर्मेंद्र आगे चल रहे एक ट्रेलर को ओवरटेक करने लगा।

तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक को देखकर धर्मेंद्र घबरा गया, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। हाइवे पर हुए इस भीषण हादसे में बाइक चालक धर्मेंद्र, उसकी भाभी अंजलि और साली मंजिली गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं बाइक पर पीछे बैठे पड़ोसी दीपक को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को निजी साधन से सीएचसी दुद्धी भिजवाया।

सीएचसी दुद्धी में मौजूद चिकित्सक डॉ मनोहर सिंह ने जांच के बाद चालक धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अंजलि देवी, मंजिली और दीपक का इलाज अस्पताल में जारी है।परिजनों ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र का करीब एक वर्ष पहले विवाह हुआ था ,मृतक दो भाइयों में बड़ा था ,जो बाहर जाकर मेहनत मजदूरी करता था ।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बाइक सवारों ने हेलमेट पहना होता और नियम,सावधानी बरती जाती, तो शायद यह बड़ी जनहानि टल सकती थी।

कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई और जांच में जुट गई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हिमांशु देवांगन जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित
Durg01 Nov

हिमांशु देवांगन जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित

• हिमांशु देवांगन जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित • विशिष्ट रचनात्मक कार्यों के जरिए जेसीआई…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश सालरिया का कामधेनु गौ-अभयारण्य: 8 हजार गोवंश का सहारा बना देश का पहला शासकीय गौ-अभयारण्य 472 हेक्टेयर में फैला संरक्षण का अनूठा केंद
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश डेढ़ घंटे की तलाश के बाद मिली सात साल की मासूम, पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा घर के बाहर खेलने निकली थी बालिका, अचानक हुई लापता
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन
Agar-Malwa01 Nov

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन

*स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं पर बरसी प्रोत्साहन राशि, सांसद ने प्रत्येक छात्रा को दिए 1100 रुपए; किसान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!