सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन व्यापक चेकिंग अभियान चलाया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सड़क सुरक्षा माह में महराजगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 1153 वाहनों की जांच, 197 सीज और 315 का चालान
महराजगंज।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए महराजगंज पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के पहले दिन व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। जिले के सभी थानों की पुलिस ने वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 1,153 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने पर 197 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 315 वाहनों का चालान काटा गया।
एक नवंबर 2026 से शुरू हुए सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई के साथ-साथ वाहन चालकों और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। साथ ही गलत दिशा में वाहन चलाने और नाबालिगों को वाहन देने से बचने की हिदायत दी गई।
महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता अभियान के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करें। थोड़ी सी लापरवाही भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1 किलोमीटर लंबी डिलीटेड कोटर लिस्ट दिल्ली जंतर मंतर पर।
पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेस की महारैली में भीड़ में तोड़े सारे रिकॉर्ड।
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन में, अतिरिक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* आगामी त्योहारी एवं विवाह समारोहों के दौरान आम नागरिकों…
पूरी खबर पढ़ें →
सनातन धर्म के संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना के विकास में सभी निभाएं भूमिका : प्रेमचन्द्र झा रूपईडीहा बहराइच।…
पूरी खबर पढ़ें →
छतोह ब्लॉक में त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न, शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता रायबरेली। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।