Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rae Bareli

गिरजेश सिंह दोबारा बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

01 Nov 2026, 10:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गिरजेश सिंह दोबारा बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष - RAE BARELI, उत्तर प्रदेश

छतोह ब्लॉक में त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न, शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता
रायबरेली। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की छतोह ब्लॉक शाखा के त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन में एक बार फिर गिरजेश सिंह ने बाजी मारी।

शिक्षकों ने सर्वसम्मति से उन्हें दोबारा निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुन लिया। रविवार, 1 नवंबर को ब्लॉक संसाधन केंद्र छतोह परिसर में आयोजित निर्वाचन कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

जनपद मुख्यालय से आए पर्यवेक्षक गयामणि पाल की देखरेख में निर्वाचन अधिकारी डॉ. साधना शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई।

सभी पदों पर एकल नामांकन होने के चलते पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। निर्वाचन अधिकारी ने गिरजेश सिंह को अध्यक्ष, मुकेश ओझा एवं कृता सरोज को उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार यादव को मंत्री, हरिकेश कुमार एवं वीरेंद्र कुमार को संयुक्त मंत्री, गिरजाशंकर को कोषाध्यक्ष, दलबहादुर को लेखाकार तथा मनीष कुमार को ऑडिटर निर्वाचित घोषित किया।

वहीं वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार शुक्ल को सर्वसम्मति से संरक्षक चुना गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Moradabad07 Nov

दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कांठ तहसील क्षेत्र के कुचावली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल मुरादाबाद में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास…

पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र में बोर्ड परीक्षा के लिए 80 केंद्रों पर लगी अंतिम मुहर, 45,391 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Sonbhadra06 Nov

सोनभद्र में बोर्ड परीक्षा के लिए 80 केंद्रों पर लगी अंतिम मुहर, 45,391 परीक्षार्थी होंगे शामिल

हाईस्कूल के 27,117 और इंटरमीडिएट के 18,274 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा, आपत्तियों के निस्तारण के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद…

पूरी खबर पढ़ें →
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से करीब ढाई साल पहले लापता हुई नाबालिग बा*लिका के अपहरण के मामले में महराजगंज की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली
ब्रेकिंग न्यूज़ | कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Mahrajganj06 Nov

ब्रेकिंग न्यूज़ | कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

ब्रेकिंग न्यूज़ | कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी पंजाब। अमृतसर…

पूरी खबर पढ़ें →
डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 नवंबर से 17 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के दिए निर्देश
Mahrajganj06 Nov

डीजीपी राजीव कृष्ण ने 5 नवंबर से 17 नवंबर तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने के दिए निर्देश

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट: बुध्देश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए यूपी भर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!