अखंड ज्योत लेने के लिए कांठ से 11 सदस्यों का जत्था हिमाचल को रवाना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ नगर के रामलीला मैदान में पांच नवंबर को बम बटक एकता मंच के तत्वावधान में मां भगवती का 18वां भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में स्थापित करने के लिए मां ज्वाला देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश से अखंड ज्योत लाने के उद्देश्य से रविवार को 11 श्रद्धालुओं का जत्था धूमधाम से रवाना हुआ।
रामलीला मैदान से मंच के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं को फूलमालाएं पहनाकर रवाना किया। जत्थे में डॉ. त्रिवेद कुमार, दानवीर कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, राजकुमार सिंह, विकास कुमार, रानी देवी, संतोष देवी, कुमारी निवी, निशांत कुमार, अरविन्द कुमार और रणवीर कुमार शामिल हैं।
जत्था चार नवंबर की सुबह हिमाचल प्रदेश स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर से अखंड ज्योत लेकर कांठ के भूड़ मंदिर पहुंचेगा। इसके बाद भूड़ मंदिर से रामलीला मैदान तक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु अखंड ज्योत के साथ शामिल होंगे। जत्थे को रवाना करने के दौरान डॉ. देवराज सिंह, बृजवाला चौहान, सोनू, अमित कुमार, विनोद कुमार, सचिन कुमार, अंकित शर्मा, सुशांत कुमार, हेमंत कुमार और जितेंद्र चौहान सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

1 किलोमीटर लंबी डिलीटेड कोटर लिस्ट दिल्ली जंतर मंतर पर।
पूरी खबर पढ़ें →
कांग्रेस की महारैली में भीड़ में तोड़े सारे रिकॉर्ड।
पूरी खबर पढ़ें →
गोविंद अनुज को मिला सारस्वत सम्मान शिवपुरी जबलपुर की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था साहित्य सृजनकारी मंच द्वारा ग्वालियर मे…
पूरी खबर पढ़ें →
सनातन धर्म के संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना के विकास में सभी निभाएं भूमिका : प्रेमचन्द्र झा रूपईडीहा बहराइच।…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी* परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विभव सागर जी महामुनिराज…
पूरी खबर पढ़ें →
छतोह ब्लॉक में त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न, शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता रायबरेली। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।