Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

आचार्य भगवन विभव सागर जी महाराज द्वारा रचित 101 साहित्य की भव्य प्रदर्शनी का विधायक जैन ने किया शुभारंभ

01 Nov 2026, 10:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आचार्य भगवन विभव सागर जी महाराज द्वारा रचित 101 साहित्य की भव्य प्रदर्शनी का विधायक जैन ने किया शुभारंभ - सागर, मध्य प्रदेश

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी* परम पूज्य आचार्य भगवन श्री विभव सागर जी महामुनिराज द्वारा रचित 101 साहित्य की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन सागर के कटरा स्थित श्री गौराबाई ट्रस्ट भवन में किया जा रहा है। इसके साथ ही पूज्य आचार्य श्री की ससंघ चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जो दिनांक 1 से 15 नवंबर तक श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर विधायक जैन ने परम पूज्य आचार्य भगवन विभव सागर जी महामुनिराज के ससंघ दर्शन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आचार्य श्री द्वारा रचित साहित्य को ज्ञान, धर्म, अध्यात्म एवं जीवन मूल्यों का अनमोल खजाना बताया। उन्होंने कहा कि संतों और आचार्यों का साहित्य समाज को सही दिशा प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, जैन दर्शन, अहिंसा, संयम और आत्मकल्याण के मार्ग को प्रशस्त करता है।

इस प्रकार की प्रदर्शनियां नई पीढ़ी को धार्मिक एवं आध्यात्मिक साहित्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। आचार्य भगवन द्वारा रचित 101 साहित्य का एक ही स्थान पर प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पुण्य एवं प्रेरणादायी अवसर है।

इस आयोजन को सफल एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने में प्रतीक शाहगढ़ का विशेष योगदान रहा। वहीं सुनील पड़वार ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण एवं सतत प्रयासों से प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर संतोष घड़ी, अशोक वीर, राकेश चच्चा, अभय बरायठा, अशोक पिंडरुआ सहित अनेक धर्मप्रेमी एवं समाजजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे 1 से 15 नवंबर तक श्री गौराबाई ट्रस्ट भवन, कटरा पहुंचकर इस ज्ञानवर्धक एवं आध्यात्मिक प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा पूज्य आचार्य भगवन के साहित्य एवं ससंघ चित्रों के माध्यम से धर्म और अध्यात्म की प्रेरणा प्राप्त करें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

જૂનાગઢના ગિરનારી ગ્રુપ દ્વારા દિવાળી પર્વની અનોખી રીતે ઉજવણી જરૂરિયાતમંદ પરિવારોને અનાજની કીટ તથા બાળકોને મીઠાઈ, ફરસાણ, ફટાકડા અને કપડાંનું વિતરણ કરાયું
Junagadh06 Nov

જૂનાગઢના ગિરનારી ગ્રુપ દ્વારા દિવાળી પર્વની અનોખી રીતે ઉજવણી જરૂરિયાતમંદ પરિવારોને અનાજની કીટ તથા બાળકોને મીઠાઈ, ફરસાણ, ફટાકડા અને કપડાંનું વિતરણ કરાયું

જૂનાગઢ તા. ૦૬-૧૧-૨૦૨૬ જૂનાગઢની સેવાભાવી સંસ્થા ગિરનારી ગ્રુપ દ્વારા પાંચ દિવસીય દિવાળી પર્વની અનોખી અને સેવાભાવી પ્રવૃત્તિઓ સાથે…

पूरी खबर पढ़ें →
*धनतेरस के शुभ अवसर पर स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा के 78 हितग्राहियों को मिला आवासीय भूमि का मालिकाना हक*
Jhabua06 Nov

*धनतेरस के शुभ अवसर पर स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा के 78 हितग्राहियों को मिला आवासीय भूमि का मालिकाना हक*

*धनतेरस के शुभ अवसर पर स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा के 78 हितग्राहियों को मिला आवासीय भूमि का…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरुद्वादशी के पावन अवसर पर विधायक प्रेमेंद्र शेट ने मयेम मठ में अर्पित की सेवा
North Goa06 Nov

गुरुद्वादशी के पावन अवसर पर विधायक प्रेमेंद्र शेट ने मयेम मठ में अर्पित की सेवा

मयेम : गुरुद्वादशी के पावन अवसर पर विधायक प्रेमेंद्र विष्णु शेट ने मयेम के गांवकरवाड़ा स्थित श्री आदिनाथ…

पूरी खबर पढ़ें →
पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में PMUN 2026 का भव्य आयोजन: कूटनीति, संवाद और युवा नेतृत्व का उत्सव
Indore06 Nov

पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में PMUN 2026 का भव्य आयोजन: कूटनीति, संवाद और युवा नेतृत्व का उत्सव

इंदौर के जिला संवाददाता डॉ. अनिल दुबे पोदार इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर का परिसर एक बार फिर वैश्विक कूटनीति…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
error: Content is protected !!