Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

यमुनानगर में डंपर से SDM को कुचलने का प्रयास, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम; जानें पूरा मामला

02 Nov 2026, 11:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यमुनानगर में डंपर से SDM को कुचलने का प्रयास, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम; जानें पूरा मामला - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के यमुनानगर में अवैध खनन वाहन चालक के व्यासपुर के एसडीएम को कुचलने का प्रयास किए जाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यमुनानगर में घटी इस घटना के बाद फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह ने सढौरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह वह‘रन फॉर यूनिटी'कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साढौरा स्थित रेस्ट हाउस जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक डंपर आता दिखाई दिया, जिसकी नंबर प्लेट धुंधली थी और उसमें अवैध खनन की सामग्री होने का संदेह था। जब एसडीएम ने डंपर को रोकने का इशारा किया, तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और उन्हें कुचलने की नीयत से डंपर सीधे उनकी ओर चढ़ाने का प्रयास किया।

एसडीएम ने किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचित करते हुए डंपर का पीछा शुरू कर दिया। पीछा करने के दौरान डंपर के पीछे आ रही एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार ने एसडीएम की गाड़ी का रास्ता रोकने का प्रयास किया।

आरोप है कि क्रेटा चालक ने जानबूझकर जिग-जैग तरीके से गाड़ी चलाई और अचानक ब्रेक लगाए ताकि डंपर चालक आसानी से मौके से फरार हो सके। एसडीएम ने इस पूरी घटना की वीडियो रिकार्डिंग अपने मोबाइल फोन में दर्ज कर ली।

सढौरा थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम की शिकायत के आधार पर डंपर चालक और क्रेटा सवार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार
Sagar23 Nov

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 टली 7.50 लाख उम्मीदवारों का बढ़ा इंतजार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर में कौओं की सामूहिक मौत से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका; जांच के लिए भोपाल भेजे नमूने
error: Content is protected !!