मुख्यमंत्री डॉ यादव का ऐलान, टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि, पत्नी को एसआई की अनुकंपा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* देवास जिले के खातेगांव में शराब तस्करी से जुड़े वाहन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले थाना प्रभारी दिलीप पुरी के परिवार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ.
मोहन यादव ने दिवंगत टीआई की पत्नी को सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने और परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।
उन्होंने मामले की जांच के लिए स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर भेजने तथा निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी आश्वासन दिया है कि घटना के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
सरकार के इस फैसले से दुख की घड़ी में दिलीप पुरी के परिवार को आर्थिक और सामाजिक संबल मिलने की उम्मीद है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव सिंहा के निर्देशन एवं अतिरिक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*4 2 मंडलियों ने बुंदेली परंपरा को दिया जीवंत स्वरूप;…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsદેવરાજ કોલેજ સામે અકસ્માતની ઘટના, ગોધરા સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર દરમિયાન બંનેનું મોત કાલોલ તાલુકાના ખડકી-વેજલપુર રોડ પર દેવરાજ…
पूरी खबर पढ़ें →
बाबा के UP में बदमोशी नहीं चलेगी, और वो भी किसी लड़की के साथ... ऊपर से दिनदहाड़े और…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी से फोर्टीफाइड चावल के गायब होने के मामले में खाद्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश भोपाल…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में मिला अज्ञात युवक का सिर कटा शव, चाय वेंडर होने की आशंका…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।