Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

NH-19 की सर्विस सड़क पर हादसे का खतरा, गड्ढे में गिरकर युवक जख्मी

02 Nov 2026, 06:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
NH-19 की सर्विस सड़क पर हादसे का खतरा, गड्ढे में गिरकर युवक जख्मी - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

दहियाव गांव के समीप बंद पेट्रोल पंप के पास लंबे समय से बना है गड्ढा, सड़क किनारे खड़े भारी वाहन भी बढ़ा रहे परेशानी

दुर्गावती (कैमूर)। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की सर्विस सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। सड़क पर जगह-जगह उभरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। स्थिति यह है कि संबंधित स्थान पर गड्ढे के कारण आए दिन वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण बीते शनिवार की शाम करीब चार बजे देखने को मिला, जब सर्विस सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार का पहिया गड्ढे में पड़ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दहियाव गांव के समीप बंद पड़े एक पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां सर्विस सड़क पर काफी समय से गड्ढा बना हुआ है। शनिवार को झारखंड के रामगढ़ निवासी करीब 22 वर्षीय सन्नी गोस्वामी बाइक से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक का पहिया अचानक गड्ढे में चला गया। इससे वह संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), दुर्गावती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दहियाव गांव के समीप सर्विस सड़क पर बना यह गड्ढा लंबे समय से दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है। इससे पहले भी कई बाइक सवार इस गड्ढे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। विशेषकर बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। गड्ढे में पानी भर जाने के कारण उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में अचानक पहिया गड्ढे में पड़ते ही बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

वहीं, सर्विस सड़क के किनारे ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों के खड़े रहने से भी आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने के कारण राहगीरों और बाइक चालकों को सीमित जगह से होकर गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें उसी हिस्से से निकलना पड़ता है, जहां सड़क पर गड्ढा बना हुआ है। ऐसे में सामने से आने वाले वाहनों और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के बीच से निकलना जोखिम भरा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण भी इस इलाके में पहले कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर समय-समय पर मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य कराया जाता है। इसके बावजूद दहियाव गांव के समीप सर्विस सड़क पर लंबे समय से बने गड्ढे की मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क के रखरखाव के साथ-साथ सर्विस सड़क की स्थिति पर भी गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और वाहन चालक आवागमन करते हैं।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों से मांग की है कि दहियाव गांव के समीप सर्विस सड़क पर बने गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े रहने वाले ट्रकों और अन्य भारी वाहनों पर भी नियंत्रण लगाया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में किसी गंभीर दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय सड़क की मरम्मत और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन सुरक्षित हो सके।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

– शिरोमणि अकाली दल बादल और भारतीय जनता पार्टी का फिर से हुआ गठबंधन – पंजाब से नशा तथा भ्रष्टाचार खत्म करना मुख्य मुद्दा – गुरुपर्व के मौके शिअद (ब) और भाजपा का फिर से हुए एक – पंज
करहरिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय महिला की मौ/त, मायके वालों ने लगाया ह/त्या का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत पति और कथित डॉक्टर इमरान से प

error: Content is protected !!